सोशल मीडिया अपने यूजर्स को दिन में 2-4 ऐसे वीडियो जरूर ही दिखा देता है जिसे देखने के बाद लोग पूरी तरह से हैरान हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर आप भी एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपकी टाइमलाइन पर भी दिन में कुछ ऐसे वीडियो या फिर पोस्ट आ ही जाते होंगे जिसकी आपने उम्मीद नहीं की होगी या फिर ऐसा कुछ पहले नहीं देखा होगा। इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर ऐसे वीडियो सबसे ज्यादा नजर आते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी साइकिल को चलाते हुए मेन रोड पर कहीं जा रहा है। लेकिन उसने साइकिल को चलाते हुए सिर पर सामान को भी उठाया हुआ है और अपने दोनों हाथों से उसने उस सामान को पकड़ा हुआ है। यह देख सभी के दिमाग में एक सवाल जरूर आएगा कि जरूरत पड़ने पर वो ब्रेक कैसे लगाएगा लेकिन इस वीडियो में हैरान करने वाला सबसे बड़ा कारण दूसरा है। वो जिस साइकिल को चला रहा है उसमें हैंडल ही नहीं है और तब भी वो सही से साइकिल चला रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर contentkikamii नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो पर लिखा है, 'ब्रेक कहां है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ब्रेक का छोड़ भाई हैंडल कहां है? दूसरे यूजर ने लिखा- ब्रेक की ऐसी की तैसी, पहले हैंडल का तो पता करो। तीसरे यूजर ने लिखा- हैंडल कहां है भाई, हैंडल होगी तभी तो ब्रेक होगा। वहीं अलग-अलग यूजर्स ने इमोजी को शेयर करते हुए अपना रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ये अच्छा तरीका है उधार देने से बचने का, सोशल मीडिया पर वायरल हुई मजेदार तस्वीर
टाइटैनिक फ्रॉम बिहार! ट्रैक्टर चलाते शख्स का Video हुआ वायरल, देखकर हो जाएंगे हैरान