1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दूल्हे ने बीच सड़क रोकी बारात और फिर किया दिल जीतने वाला काम, Video हो गया वायरल

दूल्हे ने बीच सड़क रोकी बारात और फिर किया दिल जीतने वाला काम, Video हो गया वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 22, 2025 05:45 pm IST,  Updated : Apr 22, 2025 05:45 pm IST

एक दूल्हे का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो दूल्हे की तारीफ करने लगेंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब लोग कुछ पोस्ट न करते हो। हर दिन कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर अलग-अलग अकाउंट से पोस्ट होता ही रहता है और उन्हीं सब पोस्ट में से कुछ जो बहुत ही अलग होते हैं या फिर ज्यादातर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी टाइमलाइन पर भी एक से बढ़कर एक वायरल पोस्ट नजर आते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दूल्हा अपनी कार से नीचे उतरा हुआ है और वो सड़क पर खड़े होकर सभी गाड़ियों को साइड करता या फिर वहां से हटाने के लिए इशारा करता हुआ नजर आता है। कुछ देर तक तो पता चलता है कि वो ऐसा क्यों कर रहा है मगर कुछ देर बाद दिखता है कि दूल्हे ने ऐसा वहां से एम्बुलेंस को निकालने के लिए किया। वीडियो में दिखता है कि वो एम्बुलेंस को वहां से निकलवाता है और यही कारण है कि दूल्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'Good Job' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मर्द की यही खूबसूरती है। दूसरे यूजर ने लिखा- शेरवानी में सुपर हीरो। कई अन्य यूजर्स ने भी दूल्हे के काम की तारीफ की है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये वाली ट्रिक बचपन में क्यों नहीं पता चली? एक बार आप भी देखिए वायरल Video

लो भई मिल गया असली हेवी ड्राइवर, वायरल Video देख खुली रह जाएंगी आपकी आंखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।