1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. VIDEO: डीजे को लेकर बारातियों पर पुलिस ने की कार्रवाई, थाने के बाहर इंतजार करते रहे दूल्हा-दुल्हन

VIDEO: डीजे को लेकर बारातियों पर पुलिस ने की कार्रवाई, थाने के बाहर इंतजार करते रहे दूल्हा-दुल्हन

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 15, 2025 04:09 pm IST,  Updated : Apr 15, 2025 04:18 pm IST

दुल्हन की विदाई के दौरान पुलिस ने बारातियों को रोक लिया और डीजे को लेकर कार्रवाई कर दी। इस दौरान दुल्हन ससुराल जाने के इंतजार में थाने के बाहर बैठी रही।

पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन के साथ बारातियों को रोका- India TV Hindi
पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन के साथ बारातियों को रोका

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक बारात की विदाई के समय तेज आवाज में बज रहे डीजे के चलते दुल्हन की डोली को पुलिस ने रोक दिया। पुलिस ने डीजे को जब्त कर बारातियों को थाने में बैठा दिया। अब पुलिस कार्रवाई करने की बात कर रही है। मामला थाटीपुर थाना क्षेत्र के हरनाम पूरा बजरिया इलाके का है।

डीजे बजा बारातियों ने कराई विदाई

जानकारी के मुताबिक, मोहनपुर इलाके के रहने वाले हरिओम सिंह अपनी बारात लेकर थाटीपुर थाना क्षेत्र पहुंचे थे। रात भर शादी की रस्में धूमधाम से चलीं। सुबह होते ही जब दुल्हन की विदाई का समय आया तो बारात में आए लोगों ने डीजे के साथ विदाई कराने लगे। जैसे ही बारात थाटीपुर थाने के सामने से गुजर रही थी, तेज आवाज में डीजे बजने पर पुलिस ने पहले उन्हें समझाया, लेकिन जब बारातियों ने पुलिस की बात नहीं मानी तो डीजे को जब्त कर लिया गया और कुछ बारातियों को थाने में बैठा लिया गया।

थाने के बाहर बैठी रही दुल्हन

इस दौरान दूल्हा और दुल्हन थाने के बाहर इंतजार करते रहे। कुछ समय बाद पुलिस ने दोनों को रवाना कर दिया, लेकिन दूल्हे के जीजा सावरेन सिंह और अन्य कुछ बारातियों को डीजे संचालक के साथ थाने में रोक लिया गया। दूल्हे के जीजा सावरेन सिंह का कहना है कि बारात की विदाई हो रही थी, दुल्हन डोली में थी, तभी डीजे के साथ जैसे ही थाने के सामने पहुंचे तो पुलिस ने तेज आवाज का विरोध किया और डीजे को जब्त कर उन्हें थाने बैठा लिया। अब पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।

राहगीरों को हो रही थी परेशानी

वहीं, थाटीपुर थाना प्रभारी कमल किशोर पाराशर ने बताया कि डीजे में लगे भारी साउंड सिस्टम के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन रही थी। डीजे के चलते राहगीरों को परेशानी हो रही थी, जिस पर शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि डीजे जब्त कर चालान कार्रवाई की जा रही है, जिसके बाद उसे छोड़ा जाएगा।

(रिपोर्ट- भूपेंद्र भदौरिया)

ये भी पढ़ें-

खुद ही मुसीबत को आमंत्रित किया? ऐसा कैसे कह दिया... SC ने बलात्कार मामले में HC को लगाई फटकार

'लातों के भूत बातों से नहीं मानते', वक्फ कानून को लेकर हो रहे बंगाल दंगे पर बोले सीएम योगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।