मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में ढोढ़न बांध के पास बड़ा हादसा हो गया। केन-बेतवा लिंक परियोजना में काम कर रहे NCC कंपनी के मजदूरों से भरी बस का ब्रेक फेल होने के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 48 मजदूर सवार थे, जो काम खत्म कर घर जाने के लिए बस में सवार थे। हादसे में करीब 13 से 15 मजदूर घायल होने की सूचना है, जबकि एक मजदूर की मौत की सूचना सामने आई है।

घायलों को जिला अस्पताल छतरपुर लाया गया है।
जैसे ही बस का ब्रेक फेल हुआ, कई मजदूर चलती बस से कूद गए। ज्यादातर मजदूर बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल छतरपुर लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
खबर अपडेट हो रही है...
(रिपोर्ट- प्रेम गुप्ता)