1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. रीवा की भूतिया बाइक का VIDEO वायरल, पितृ पक्ष का डर फैला, लोग घर छोड़ने को तैयार… फिर निकला ये बड़ा राज

रीवा की भूतिया बाइक का VIDEO वायरल, पितृ पक्ष का डर फैला, लोग घर छोड़ने को तैयार… फिर निकला ये बड़ा राज

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Oct 08, 2026 02:11 pm IST,  Updated : Oct 08, 2026 02:11 pm IST

रीवा में बेहद ही डरावनी घटना सामने आई है जिससे पूरे इलाके में दहशत फैली हुई है। यहां रात के अंधेरे में एक घर के बाहर खुद से चलती बाइक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

हेडलाइट जलती बाइक...- India TV Hindi
हेडलाइट जलती बाइक बिना सवार के निकली Image Source : REPORTER INPUT

आपने ड्राइवरलेस कार के बारे में तो सुना ही होगा लेकिन क्या कभी आपने ड्राइवरलेस बाइक के बारे कभी सुना है, लेकिन मध्य प्रदेश के रीवा में रोंगटे खड़े कर देने वाली एक घटना ने सबको हिलाकर रख दिया है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें बिना ड्राइवर के ही हेडलाइट और बैक लाइट जलते हुए एक बाइक सामान्य स्पीड में घर के सामने से गुजरती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो को देखकर मकान मालिक और क्षेत्र के लोग दहशत के साए में हैं।

मजाक में शेयर किया, वायरल हो गया मामला

दिल दहला देने वाली यह घटना शहर के समान थाना अंतर्गत भुंडहा स्थित घसिया मंदिर के पास की है। यहां पर रहने वाले विवेक कुमार शर्मा के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में 29 सितंबर की रात तकरीबन 7 बजे एक रहस्यमयी घटना कैद हो गई। अगले दिन जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि एक बाइक उनके घर के बाहर से गुजर रही है जो ड्राइवरलेस थी और खुद से चल रही थी। बाइक स्टार्ट थी और उनके घर के बाहर दाएं तरफ से बाएं और जा रही थी। बाइक की हेडलाइट और बैक लाइट दोनों जल रही थी।  

रीवा की रहस्यमयी बाइक का असली कारण क्या था?

अगले दिन इस घटना के सीसीटीवी फुटेज को विवेक कुमार शर्मा के भांजे ने मजाक-मजाक में सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया जिसके बाद इलाके के लोग दहशत में आ गए। विवेक कुमार के मुताबिक तो कुछ लोग तो डर के चलते वहां से अपना घर तक छोड़ने के लिए तैयार हो गए। पूरे घटनाक्रम का वीडियो जब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ तो लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी देनी शुरू कर दीं। कुछ लोगों ने कहा कि यह तो भूतिया बाइक है। वहीं कुछ लोगो ने इसे पितृ पक्ष से सम्बंधित बताया। जबकि कुछ अन्य लोगों ने इस वीडियो को फेंक वीडियो कहा। 

देखें वीडियो-

2 सीसीटीवी कैमरों मे रिकॉर्ड हुई 2 अलग-अलग घटना

इस वीडियो की सच्चाई जानने के लिए मीडिया ने इसकी पड़ताल शुरू की। मौके पर पहुंचकर मकान मालिक से चर्चा की तो पूरी कहानी सामने आई। मकान मालिक विवेक कुमार शर्मा के मुताबिक, घटना बीते 29 सितंबर की रात तकरीबन 7 बजे की है। उनके घर पर 2 अलग अलग स्थानों सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। एक सामने की ओर जबकि दूसरा कैमरा छत के दाहिने तरफ लगा हुआ है। 

एक कैमरे में दिखी ड्राइवरलेस बाइक, दूसरे में अलग था मामला

विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फूटेज की जांच के दौरान पता चला कि शाम तकरीबन 6:52 पर घर के सामने से एक बाइक गुजरी थी जो बिना ड्राइवर की थी। यह दृश्य घर पर सामने की ओर लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हुआ था। मन में आशंका हुई लेकिन कुछ देर बाद जब घर के दाहिने तरफ लगे दूसरे सीसीटीवी फुटेज को देखा गया तो ठीक शाम 6:52 बजे उसी समय पर एक युवक बाइक को चलाते हुए जा रहा था। एक कैमरे में बाइक बिना ड्राइवर की है जबकि दूसरे कैमरे मे बाइक को ड्राइवर चला रहा है। विवेक शर्मा ने दोनों सीसीटीवी वीडियो की जांच की और माना कि यह केवल कैमरे का ग्लिच यानी तकनीकी खराबी है जिसके कारण बिना ड्राइवर के बाइक दिखाई दे रही है। 

भांजे ने मजाक में दोस्तों को शेयर की थी वीडियो 

विवेक शर्मा ने बताया, मेरे 10 वर्षीय भांजे ने मजाक-मजाक में वीडियो को अपने दोस्तों के बीच शेयर किया था लेकिन यह तेजी से वायरल हो गया। 

(रिपोर्ट- अशोक मिश्रा)

यह भी पढ़ें-

बिना ड्राइवर के दौड़ते दिखी स्कूटी, Video देख कुछ लोग हुए हैरान तो कुछ ने पकड़ी चाल

बिहार में बिना ड्राइवर के चलने लगा ट्रेन का इंजन, पटरी से उतरा, अफरा-तफरी का माहौल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।