1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. ट्रेन से कटकर 2 टुकड़ों में कटा 10 फीट लंबा अजगर, VIDEO आया सामने

ट्रेन से कटकर 2 टुकड़ों में कटा 10 फीट लंबा अजगर, VIDEO आया सामने

 Written By: Malaika Imam
 Published : Oct 07, 2026 07:56 pm IST,  Updated : Oct 07, 2026 08:18 pm IST

झाड़ियों से निकलकर पटरी पार कर रहा 10 फीट लंबा अजगर तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी कटकर दो टुकड़ों में बंटने से मौत हो गई।

ट्रेन से कटा अजगर- India TV Hindi
ट्रेन से कटा अजगर Image Source : REPORTER

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के अंतर्गत आने वाले बुधनी रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। रेलवे ट्रैक पर अचानक पहुंचे लगभग 10 फीट लंबे एक विशालकाय अजगर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रेन का पहिया चढ़ने से अजगर कटकर दो टुकड़ों में बंट गया।

जानकारी के अनुसार, यह अजगर स्टेशन के पास स्थित झाड़ियों से निकलकर पटरियों को पार करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजरी एक तेज रफ्तार ट्रेन के नीचे आने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के तुरंत बाद पटरियों पर कटे हुए अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।

दो टुकड़ों में बंटा अजगर, मची अफरा-तफरी

ट्रेन की चपेट में आने के कारण अजगर पर पहिया चढ़ गया, जिससे वह कटकर दो टुकड़ों में बंट गया। इस घटना के तुरंत बाद रेलवे ट्रैक पर कटे हुए अजगर को देखने के लिए यात्रियों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए सनसनी फैल गई और लोग इस दुर्लभ व भयावह दृश्य को देखने के लिए जमा हो गए।

वन विभाग ने संभाला मोर्चा

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्टेशन स्टाफ ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। विभाग ने अजगर के शव को पटरियों से हटाकर अपने कब्जे में ले लिया है। वन अधिकारियों के मुताबिक, आवश्यक कागजी कार्रवाई और पंचनामा पूरा करने के बाद नियमानुसार अजगर के अवशेषों का सुरक्षित निस्तारण किया जाएगा।

वन क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

रेलवे ट्रैक और उसके आस-पास लगातार वन्यजीवों की मौजूदगी सामने आ रही है, जिसे लेकर चिंता जताई जा रही है। इस घटना के बाद वन विभाग ने आस-पास के जंगलों और वन क्षेत्रों में और अधिक सतर्कता बरतने की बात कही है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से वन्यजीवों को बचाया जा सके।

खेत में बैठे बुजुर्ग को अजगर ने जकड़ा

मध्य प्रदेश के मंडला जिले से एक खबर आई थी, जहां खेत की तरफ अकेले जा रहे एक बुजुर्ग को मेढ़ पर बैठे अजगर ने गले से जकड़कर अपना शिकार बना लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर अजगर को छुड़ाकर बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए अजगर को वन विभाग ने सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

(रिपोर्ट- राहुल मालवीय)

ये भी पढ़ें-

चलती ट्रेन में अचानक टिकट चेकिंग से मचा हड़कंप, आननफानन में गाड़ी से कूदे बेटिकट यात्री; VIDEO वायरल

6500 किलो वेजिटेबल फैट, लाखों नकली लेबल बरामद... नकली देसी घी तैयार करने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।