1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार में बिना ड्राइवर के चलने लगा ट्रेन का इंजन, पटरी से उतरा, अफरा-तफरी का माहौल

बिहार में बिना ड्राइवर के चलने लगा ट्रेन का इंजन, पटरी से उतरा, अफरा-तफरी का माहौल

 Published : Nov 11, 2024 12:27 pm IST,  Updated : Nov 11, 2024 12:27 pm IST

बिहार के मुंगेर जिले में स्थित जमालपुर स्टेशन पर शंटिंग मैन और लोको पायलट रेल इंजन खड़ा करने के बाद वहां से चले गए थे। कुछ समय बाद इंजन अपने आप लगभग 50 मीटर आगे बढ़ गया।

बिना ड्राइवर चल पड़ा ट्रेन का इंजन।- India TV Hindi
बिना ड्राइवर चल पड़ा ट्रेन का इंजन। Image Source : INDIA TV

बिहार में एक बड़ा रेल हादसे होते-होते टल गया है। मुंगेर जिले में जमालपुर रेलवे स्टेशन के रूट रिले इंटरलॉकिंग क्रासिंग के पास रेल इंजन पटरी से उतर गया। इसके बाद रेल इंजन के तीन पहिए रेलवे लाइन से उतर गए। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। रेल इंजन से हुए इस हादसे के कारण कुछ देर के लिए जमालपुर रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

कैसे हुआ हादसा?

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, रेल इंजन खड़ा करने के बाद शंटिंग मैन और लोको पायलट वहां से चले गए थे। इसके कुछ समय बाद इंजन अपने आप लगभग 50 मीटर आगे बढ़ गया और आरआरआई के पास आकर इंजन के तीन पहिए पटरी से नीचे उतर गए। घटना की जानकारी मिलते ही इंजीनियरिंग और कैरेज विभाग के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और हाथों में जैक और अन्य उपकरणों के साथ पटरी से उतरे पहियों को वापस पटरी पर लाने के प्रयास में जुट गए।

कई ट्रेनें हुईं प्रभावित

रेल इंजन से हुए इस हादसे के कारण किऊल-जमालपुर-भागलपुर रेल खंड पर तीन नंबर लाइन से गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था। हालांकि, एक और दो नंबर लाइन से अप-डाउन मार्ग की ट्रेनें चलती रहीं। डाउन मार्ग में दिल्ली से कामाख्या जा रही ब्रह्मपुत्र मेल और अप लाइन में साहिबगंज से दानापुर जा रही इंटरसिटी आधे घंटे तक प्रभावित हुईं

रेलवे ने दिया जांच का आदेश

इस घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने जांच का आदेश दिया है। मालदा रेल मंडल की ओर से इस घटना की जांच का आदेश भी जारी कर दिया गया है। घटना के समय पीडब्ल्यूआई और सेक्शन इंजीनियर की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार 8 नवंबर की शाम जमालपुर स्टेशन के लाइन संख्या तीन पर एक इलेक्ट्रिक इंजन नंबर 30029 खड़ा किया गया था। (रिपोर्ट: अनामिका गौड़)

ये भी पढ़ें- बिहार-यूपी बॉर्डर पर ट्रेन पलटाने की साजिश, इन जिलों के बीच पटरी काटी गई

बच गया करोड़ों का नुकसान, कारोबारी हो गया डिजिटल अरेस्ट, भोपाल पुलिस ने ऐसे बचाया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत