1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाते समय झुलसे युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष, NSUI कार्यकर्ता भी आग की चपेट में; CCTV फुटेज आया सामने

ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाते समय झुलसे युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष, NSUI कार्यकर्ता भी आग की चपेट में; CCTV फुटेज आया सामने

 Written By: Amar Deep
 Published : Oct 09, 2026 05:44 pm IST,  Updated : Oct 09, 2026 05:44 pm IST

राजगढ़ जिले में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया। इस दौरान ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने के दौरान आग लगने से युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और एनएसयूआई कार्यकर्ता झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुतला दहन के दौरान झुलसे युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष।- India TV Hindi
पुतला दहन के दौरान झुलसे युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष। Image Source : REPORTER INPUT

राजगढ़: जिले के ब्यावरा शहर में मुख्य चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एक हादसा हो गया। दरअसल, NSUI ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और नामों के हटाने के विरोध में ब्यावरा शहर में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने SIR को लेकर संसद भवन से चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च कर रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व सांसद प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर किया। हालांकि पुतला दहन के दौरान ही हादसा हो गया। 

जानकारी के मुताबिक शहर के पीपल चौराहे पर पुतला जलाते समय युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमन अरोरा और NSUI कार्यकर्ता विशाल दांगी खुद आग की चपेट में आ गए। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस बीच वहां मौजूद पुलिसकर्मीयों और अन्य लोगों ने कपड़ों और पानी की मदद से आग बुझाई। इसके बाद दोनों को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

पुतले में लगी पर भी पाया काबू

NSUI कार्यकर्ताओं के द्वारा शहर के पीपल चौराहे पर पुतला जलाने से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अर्थी सजा कर जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद पुलिस को चकमा देते हुए पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमन अरोरा और एनएसयूआई कार्यकर्ता विशाल दांगी के कपड़ों में अचानक आग लग गई। इसी दौरान वहां मौजूद पुलिस और लोगों ने कपड़ों और पानी की मदद से आग बुझाई।

फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई आग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतला दहन को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा फायर ब्रिगेड भी लगाई गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा ज्ञानेश कुमार के पुतले में आग लगाने के बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई गई। पुतला दहन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आग की चपेट में आने की सूचना लगने के बाद पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जाना।

दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर पुलिस तैनात

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष आर-पार के मूड में है तो CJP ने भी कल जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट का ऐलान किया है। दिल्ली पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट को देखते हुए जबरदस्त तैयारी की है। इस वक्त जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस और चुनाव आयोग के आस-पास भारी सुरक्षा बल तैनात है। दिल्ली पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट को मंजूरी नहीं दी है। पूरे इलाके में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लागू है। दिल्ली में अर्धसैनिक बलों के कुल 21 हजार जवानों को तैनात किया गया है। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। जंतर-मंतर के आसपास करीब एक हजार और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों को मॉनिटर करने के लिए स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से हर मूवमेंट की नजर रखी जाएगी। (इनपुट- गोविंद सोनी)

यह भी पढ़ें-

'सस्ते मसाज' का ऑफर देकर महिला को जाल में फंसाया, AC के पीछे से बना रहे थे गंदा वीडियो, मोबाइल खोला तो उड़े होश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।