1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये मेहमान हैं या बंदर! दूल्हा-दुल्हन की स्पेशल एंट्री का कर दिया सत्यानाश, Video देख लोगों के मुंह से निकली ये बात

ये मेहमान हैं या बंदर! दूल्हा-दुल्हन की स्पेशल एंट्री का कर दिया सत्यानाश, Video देख लोगों के मुंह से निकली ये बात

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Apr 21, 2025 02:51 pm IST,  Updated : Apr 21, 2025 02:51 pm IST

भारतीय शादियां हमेशा धूमधाम से की जाती रही हैं। लेकिन हाल में वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा गया कि शादी में आए मेहमानों ने ही शादी के रंग को भंग कर डाला। उनकी इस हरकत को देख लोग अब पूछ रहे हैं कि ये मेहामान हैं या फिर बंदर?

शादी में उत्पात मचाते मेहमान- India TV Hindi
शादी में उत्पात मचाते मेहमान Image Source : SOCIAL MEDIA

शादी का दिन हर एक कपल के लिए खास होता है। अपने इस दिन को यादगार बनाने के लिए लोग कोई कसर नहीं छोड़ते। प्री-वेंडिंग शूट से लेकर पोस्ट वेडिंग तक लोग तरह-तरह की तैयारियां करते हैं। शादी वाले दिन को भी खास बनाने के लिए ग्रैंड एंट्री और स्टेज पर परफॉर्मेंस जैसे हर एक चीज को परफेक्ट बनाने की कोशिश रहती है। इतना तक तो ठीक है लेकिन तब क्या होगा जब आपके इन सभी प्लानिंग पर आपकी शादी में आए मेहमान ही पानी फेर दें और आपके इस खास पल को मजेदार तमाशे में बदल डालें। ऐसा ही कुछ हुआ एक कपल के साथ जिनकी शादी को वहां आए मेहमानों ने एक तमाशे में बदल डाला। अब शादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में आए मेहमानों ने दूल्हा-दुल्हन की स्पेशल एंट्री का ऐसा सत्यानाश किया कि लोग यह सोचने पर मजबूर हो गए कि ये मेहमान हैं या फिर बंदर। 

धमाकेदार एन्ट्री की मेहमानों ने बजा दी बैंड

वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में दूल्हा-दुल्हन की धमाकेदार एंट्री हो रही है। स्टेज पर स्मोक मशीन, लाइट्स और म्यूजिक के साथ माहौल बिल्कुल टाइट है। कपल धीरे-धीरे स्टेज की ओर बढ़ रहा है, इसी बीच इस एन्ट्री को और भी धमाकेदार बनाने के लिए कपल के ऊपर कुछ गुब्बारों की बारिश कराई जाती है। जैसे ही कपल के ऊपर गुब्बारे बरसाए जाते हैं, वैसे ही वहां मौजूद मेहमान उनकी ओर टूट पड़ते हैं और सभी लोगों में उन गुब्बारों को फोड़ने की होड़ सी लग जाती है। ऐसे में कपल की धमाकेदार एन्ट्री वाली प्लानिंग पूरी तरह से विफल हो जाती है। मेहमानों को कपल गुस्से भरी नजरों से देखते रहते हैं। लेकिन मजबूरी वश कुछ कर नहीं पाते।

लोगों ने मेहमानों को बताया बंदर

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @theindiansarcasm नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर कपल के इस बर्बाद प्लानिंग पर ठहाके भी लगाए हैं। कई लोगों ने तो शादी में आए मेहमानों को बंदर तक बता दिया। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- "ये मेहमान हैं या बंदर? भाई, पूरी शादी को सर्कस बनाकर रख दिया।"  दूसरे ने लिखा- "बड़ी खतरनाक लोग हैं भाई, दूल्हा-दुल्हन ने इतनी मेहनत की और इन मेहमानों ने सब बर्बाद कर दिया।" तीसरे ने लिखा- ये तो अनप्रेडिक्टेबल मोमेंट हो गया। बेचारों के साथ बहुत Sad हो गया। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढें:

तेज दिमाग वाले हैं तो बताएं इस तस्वीर में कुल कितने ड्राइवर हैं, 99% लोग हो गए फेल

पति से बोला था थोड़ी सी सब्जी लाने को, पूरी दुकान उठा लाए, परेशान भाभी जी को देख लोगों ने दी फिर से बेचने की सलाह

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।