Thursday, January 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. शादी के मंडप में मचा बवाल: नशे में धुत दूल्हा पहुंचा हवालात, गर्लफ्रेंड ने खोले राज

शादी के मंडप में मचा बवाल: नशे में धुत दूल्हा पहुंचा हवालात, गर्लफ्रेंड ने खोले राज

रोहतास में एक शादी समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक दूल्हा शराब के नशे में धुत बारात लेकर पहुंचा। वहीं, बारात के पीछे-पीछे उसकी गर्लफ्रेंड भी शादी समारोह में पहुंची और बवाल मचाया।

Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
Published : Apr 21, 2025 10:05 pm IST, Updated : Apr 21, 2025 11:32 pm IST
बारात से हवालात पहुंचा दूल्हा- India TV Hindi
बारात से हवालात पहुंचा दूल्हा

बिहार के रोहतास के अगरेर थाना क्षेत्र के मोकर गांव स्थित एक निजी मैरेज हॉल में रविवार को एक शादी समारोह में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दूल्हा नशे में धुत होकर बारात लेकर पहुंचा। शादी की खुशियां पल भर में गम और शर्मिंदगी में बदल गईं। दूल्हे की इस हरकत ने न सिर्फ दोनों परिवारों को मुश्किल में डाल दिया, बल्कि मामला थाने तक जा पहुंचा और दूल्हे राजा को शादी की जगह हवालात की हवा खानी पड़ी।

नशे में टल्ली होकर पहुंचा दूल्हा

बताया जा रहा है कि गया जिले के मुस्ताफाबाद से बारात मोकर स्थित एक निजी मैरेज हॉल में पहुंची थी। दूल्हा अभिषेक कुमार पांडेय और उसका मित्र कुमार ज्ञान शंकर पूरी तरह शराब के नशे में धुत थे। इतना ही नहीं, दूल्हे की गाड़ी से एक रॉयल स्टेग की शराब की बोतल भी बरामद की गई। किसी ने इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।

शराब की पुष्टि होते ही टूटा रिश्ता

जैसे ही पुलिस ने दूल्हे और उसके दोस्त के शराब पीने की पुष्टि की, लड़की पक्ष ने साफ तौर पर शादी से इंकार कर दिया। मौके पर मौजूद बारातियों और रिश्तेदारों के बीच तनावपूर्ण माहौल बन गया।

गर्लफ्रेंड ने मचाया और बवाल

इस बीच, एक नया मोड़ उस वक्त आया जब दूल्हे की गर्लफ्रेंड भी अचानक शादी स्थल पर पहुंच गई। उसने पुलिस और दोनों पक्षों के परिजनों के सामने खुलासा किया कि अभिषेक पिछले कई वर्षों से उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा है। उसे जैसे ही अभिषेक की शादी की खबर मिली, वह भी बारात के पीछे-पीछे यहां आ पहुंची।

पुलिस ने भेजा जेल

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दूल्हे अभिषेक कुमार पांडेय और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया और दोनों को जेल भेज दिया गया। अगरेर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि दूल्हे ने पहले से ही शराब पी रखी थी और गाड़ी से भी शराब की बोतल मिली है।

लड़की पक्ष ने लिया बड़ा फैसला

इस घटनाक्रम के बाद सदर प्रखंड के लोक डिहरी निवासी अशोक तिवारी, जो लड़की के पिता हैं, ने शादी तोड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि वह किसी भी हाल में अपनी बेटी की शादी ऐसे व्यक्ति से नहीं करेंगे जो नशे में धुत होकर बारात लेकर आए और जिसका चरित्र भी संदिग्ध हो।

(रिपोर्ट- रंजन सिंह राजपूत)

ये भी पढ़ें-

विधवा सास के साथ बहू ने की बर्बरता, जंजीरों से बांधकर पिटाई की और भूखा भी रखा, देखें VIDEO

कर्नाटक के पूर्व DGP का मर्डर केस CCB को ट्रांसफर, सलाखों के पीछे पत्नी-बेटी

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement