1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक के पूर्व DGP का मर्डर केस CCB को ट्रांसफर, सलाखों के पीछे पत्नी-बेटी

कर्नाटक के पूर्व DGP का मर्डर केस CCB को ट्रांसफर, सलाखों के पीछे पत्नी-बेटी

 Reported By: T Raghavan, Edited By: Malaika Imam
 Published : Apr 21, 2025 08:04 pm IST,  Updated : Apr 21, 2025 08:26 pm IST

कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या मामले को केंद्रीय अपराध शाखा यानी CCB को स्थानांतरित कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व डीजीपी की पत्नी और बेटी को मुख्य संदिग्ध के तौर पर गिरफ्तार किया है।

कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की हत्या का केस सीसीबी को ट्रांसफर- India TV Hindi
कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की हत्या का केस सीसीबी को ट्रांसफर

कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश की हत्या मामले में नई जानकारी सामने आई है। बेंगलुरू पुलिस कमिश्नर दयानंद ने सेवानिवृत्त डीजीपी की हत्या के मामले को केंद्रीय अपराध शाखा (CCB) को स्थानांतरित करने के आदेश दिए हैं। यह हाई-प्रोफाइल हत्या का मामला मंगलवार यानी 22 अप्रैल से सीसीबी द्वारा जांच किया जाएगा। पुलिस विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीबी को इस केस की जांच सौंपने का फैसला लिया है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व डीजीपी की पत्नी पल्लवी और उनकी बेटी कृति को मुख्य संदिग्ध के तौर पर गिरफ्तार कर लिया है।

घर में खून से सना मिला शव

1981 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी ओम प्रकाश 19 अप्रैल को बेंगलुरु स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए थे। उनका शव एचएसआर लेआउट स्थित उनके तीन मंजिला घर के ग्राउंड फ्लोर पर खून से सना हुआ मिला था। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ओम प्रकाश और उनकी पत्नी के बीच तीखी बहस के बाद पल्लवी ने पहले उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका, जिससे वह जलन के कारण इधर-उधर भागने लगे, तभी पल्लवी ने उन पर चाकू से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जमीन को लेकर था विवाद

सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद पल्लवी ने अपने दोस्त को वीडियो कॉल करके कहा, "मैंने राक्षस को मार दिया है।" पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि दंपति के बीच अक्सर झगड़े होते थे और दोनों के बीच संबंध तनावपूर्ण थे। बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश और पल्लवी के बीच कर्नाटक के दांदेली में स्थित एक जमीन को लेकर विवाद था, जिसे लेकर पल्लवी ने कुछ महीने पहले एचएसआर लेआउट पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। वहीं, जांच में यह भी खुलासा हुआ कि पल्लवी मानसिक विकार से पीड़ित थी और उसे 'सिजोफ्रेनिया' की समस्या थी। वह अपनी दवा भी ले रही थी।

ये भी पढ़ें-

विधवा सास के साथ बहू ने की बर्बरता, जंजीरों से बांधकर पिटाई की और भूखा भी रखा, देखें VIDEO

जेद्दा से आई फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन क्रू समेत 404 यात्री थे सवार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत