पीयूष पांडे को पश्चिम बंगाल का नया डीजीपी बनाए जाने के साथ ही कई आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। एसटीएफ के एडीजी और आईजीपी विनीत कुमार गोयल को एडीजी (कानून व्यवस्था) के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही उन्हें भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के एडीजी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
सस्पेंड IPS ऑफिसर के रामचंद्र राव ने अपने खिलाफ लगे आरोपों से इनकार किया है। सोशल मीडिया पर उनके कुछ अनवेरिफाइड वीडियो सामने आए, जिनमें उन्हें आपत्तिजनक हालत में दिखाया गया था।
कर्नाटक के डीजीपी रैंक के अधिकारी रामचन्द्र राव पर एक्शन लिया गया है। अश्लील वीडियो केस में कर्नाटक सरकार ने DGP DCRE रामचन्द्र राव को सस्पेंड कर दिया है।
DGP रैंक के IPS ऑफिसर रामचंद्र राव का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद कर्नाटक में हड़कंप मच गया है। सार्वजनिक स्तर पर इस घटना की तीखी आलोचना हो रही है।
शत्रुजीत कपूर आईटीबीपी के महानिदेशक नियुक्त किए गए हैं। वह भारतीय पुलिस सेवा के 1990 बैच के अधिकारी हैं। वह हरियाणा कैडर से हैं और उन्हें पिछले साल अक्टूबर में आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की कथित आत्महत्या के विवाद के बाद छुट्टी पर भेजा गया था।
अमृतसर में आप सरपंच की हत्या के बाद सीएम भगवंत मान ने डीजीपी से फोन पर बात की है। उन्होंने सरपंच की हत्या मामले की अपडेट ली और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
अजय सिंघल ने पंचकुला में हरियाणा के नए पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। पूर्व DGP ओपी सिंह ने उन्हें पदभार सौंपा। डीजीपी सिंघल ने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आधुनिक पुलिसिंग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।
आईपीएस सदानंद दाते को महाराष्ट्र का नया डीजीपी बनाया जा सकता है। केंद्र सरकार ने दाते को वापस उनके मूल कैडर भेजने का फैसला लिया है।
शत्रुजीत कपूर को डीजीपी पद से कार्यमुक्त किए जाने के बाद ओपी सिंह को हरियाणा का कार्यवाहक DGP बनाया गया है। DGP से कार्यमुक्त किए जाने के बाद शत्रुजीत कपूर हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन, पंचकूला के चेयरमैन का पद संभालते रहेंगे।
डीजीपी ओपी सिंह ने कहा, पुलिस का असल में काम है अपनी फोर्स को बदमाशों से भिड़ाए रखना। अगर इनको आपने कुछ ही लोगों के घरों के आगे बिठा दिया तो बाकी आबादी की सुरक्षा का घेरा कमजोर हो जाएगा।
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन का इंस्पेक्शन करने के बाद हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि मैं एक प्राइवेट कार में आया था और नीचे खड़े एम्प्लॉई ने मुझे पहचाना नहीं। लेकिन उसने अच्छे से बात की, पूछा कि मैं वहां क्यों आया हूं। मैंने कहा कि मुझे डिजिटल अरेस्ट केस फाइल करना है।
डीजीपी विनय कुमार बनकर एसपी से पैसे मांगने की बात पूरे पुलिस महकमे में फैल गई। पुलिस की टीम ने इस मामले में जांच की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
हरियाणा में सड़क सुरक्षा में सुधार की दिशा में एक कदम उठाते हुए, पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने राज्यभर में चिन्हित दुर्घटना-प्रवण जगहों को जल्दी दुरुस्त करने का आग्रह किया गया है।
राजस्थान के डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने राज्य स्तर पर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों राज्य स्तर पर कुख्यात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
हरियाणा के डीजीपी ने दो पुलिस अधिकारियों की आत्महत्या किए जाने की घटनाओं पर बोलते हुए कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर भ्रामक कहानी पेश कर रहे हैं, जबकि वास्तविकता बिल्कुल अलग है।
पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा पर लगे तमाम आरोपों के बीच उनका बयान सामने आया है। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों पर अपनी सफाई दी है और आरोपों को निराधार बताया है।
पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। 16 अक्टूबर को अकील की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।
ओम प्रकाश सिंह हरियाणा के नए कार्यवाहक डीजीपी बनाए गए हैं। सरकार ने डीजीपी शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया था। शत्रुजीत कपूर पर एक आईपीएस को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।
लेह में 24 सितंबर को हुई हिंसा को लेकर लद्दाख के DGP का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि CRPF जवानों को बेरहमी से पीटा गया और उन पर भी हमला हुआ। आत्मरक्षा में गोलीबारी की गई।
बिहार में व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या किस वजह से हुई, क्या थी वजह, पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया है। जानें प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस ने क्या क्या बताया? देखें वीडियो
संपादक की पसंद