1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश के स्थायी DGP बने राजीव कृष्ण, आदेश हुआ जारी, जानें उनके बारे में

उत्तर प्रदेश के स्थायी DGP बने राजीव कृष्ण, आदेश हुआ जारी, जानें उनके बारे में

 Reported By: Vishal Pratap Singh,,  Ruchi Kumar, Written By: Rituraj Tripathi
 Published : May 31, 2026 05:01 pm IST,  Updated : May 31, 2026 07:23 pm IST

राजीव कृष्ण को उत्तर प्रदेश का स्थायी डीजीपी बना दिया गया है। यूपी में 4 साल बाद ये मौका आया है, जब प्रदेश को स्थायी डीजीपी मिला है।

RAJEEV KRISHNA- India TV Hindi
स्थायी डीजीपी बनने के बाद राजीव कृष्ण ने सीएम योगी से मुलाकात की Image Source : REPORTER INPUT

लखनऊ: यूपी के पुलिस विभाग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राजीव कृष्ण, उत्तर प्रदेश के पूर्णकालिक डीजीपी बन गए हैं। इसको लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि करीब 4 साल बाद यूपी को स्थायी डीजीपी मिला है। राजीव कृष्ण 1 जून 2025 से यूपी के कार्यवाहक डीजीपी हैं।

बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग ने 1990 बैच की IPS अधिकारी रेणुका मिश्रा, 1991 बैच के IPS अधिकारी पीयूष आनंद और IPS अधिकारी राजीव कृष्ण के नाम का पैनल प्रदेश सरकार को भेजा था। राजीव कृष्ण 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

सीएम योगी से मुलाकात की

यूपी के स्थायी डीजीपी बनने के बाद राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

कौन हैं राजीव कृष्ण?

यूपी पुलिस विभाग की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, राजीव कृष्ण का जन्म 26 जून 1969 को हुआ था। उनका गृह स्थान यूपी का गौतम बुद्ध नगर है। उनके पिता का नाम एच के मित्तल है। वह 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। 

उन्हें पुलिस विभाग में अपनी कार्यकुशलता के लिए जाना जाता है। एक अधिकारी के रूप में उन्होंने काफी तरक्की की और प्रदेश में पुलिस विभाग के सर्वोच्च पद पर पहुंचे। अपने सेवाकाल के दौरान उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है, जिसमें पुलिस मेडल और पुलिस मेडल फॉर मेधावी सेवा शामिल हैं। उन्हें उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पद भी मिली है।

बता दें कि यूपी में साल 2022 के बाद से कोई भी स्थायी रूप से डीजीपी नहीं था बल्कि सभी कार्यवाहक के तौर पर काम कर रहे थे। राजीव कृष्ण ने कार्यवाहक डीजीपी के रूप में 1 जून 2025 से पदभार संभाला था। हालांकि अब वे स्थायी डीजीपी के रूप में अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।

दरअसल SC के निर्देशों के अनुसार जो भी राज्य का स्थायी डीजीपी होगा, उसे कम से कम 2 साल का न्यूनतम कार्यकाल मिलना अनिवार्य है। ऐसे में राजीव कृष्ण अब यूपी में लंबी पारी खेल सकते हैं, इस बात की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।