1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पीयूष पांडे पश्चिम बंगाल के नए डीजीपी नियुक्त, चुनाव से पहले कई टॉप IPS का ट्रांसफर

पीयूष पांडे पश्चिम बंगाल के नए डीजीपी नियुक्त, चुनाव से पहले कई टॉप IPS का ट्रांसफर

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jan 30, 2026 10:49 pm IST,  Updated : Jan 30, 2026 10:49 pm IST

पीयूष पांडे को पश्चिम बंगाल का नया डीजीपी बनाए जाने के साथ ही कई आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। एसटीएफ के एडीजी और आईजीपी विनीत कुमार गोयल को एडीजी (कानून व्यवस्था) के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही उन्हें भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के एडीजी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

Piyush Pandey- India TV Hindi
पीयूष कुमार पांडे Image Source : WEST BENGAL POLICE

भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी पीयूष पांडे को शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का कार्यवाहक नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति मौजूदा डीजीपी राजीव कुमार के सेवानिवृत्त होने के कारण की गई है। राजीव कुमार के रिटायरमेंट से एक दिन पहले शनिवार को उनके उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा नवन्ना ने की। इसके साथ ही कई टॉप पोस्ट में फेरबदल किया गया है।

सुप्रतिम सरकार को कोलकाता का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वह अब तक ADG (लॉ एंड ऑर्डर) के पद पर थे। उन्हें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बहुत भरोसेमंद माना जाता है। उन्हें सुप्रीम कोर्ट में आईपैक केस की सुनवाई से पहले कोलकाता का पुलिस कमिश्नर बनाया गया था। मनोज वर्मा को डायरेक्टर (सिक्योरिटी) बनाया गया है। वह अब तक कोलकाता के पुलिस कमिश्नर थे।

कई अधिकारियों का तबादला

आधिकारिक आदेश के अनुसार, 1993 बैच के अधिकारी पांडे अगले आदेश तक कार्यभार संभालेंगे। 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इस आदेश में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की भी सूचना दी गई है। एसटीएफ के एडीजी और आईजीपी विनीत कुमार गोयल को एडीजी (कानून व्यवस्था) के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही उन्हें भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के एडीजी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है, जबकि एडीजी और आईजीपी (कानून व्यवस्था) जावेद शमीम को एसटीएफ के एडीजी के साथ-साथ खुफिया शाखा के एडीजी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। 

चुनाव से ठीक पहले कई पुलिस पोस्ट में बदलाव 

अजय मुकुंद रानाडे को दूरसंचार विभाग का एडीजी बनाया गया है, विशाल गर्ग को एडीजी के पद पर पदोन्नत कर साइबर सेल में तैनात किया गया है। अनुज शर्मा को अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं का महानिदेशक बनाया गया है, जबकि नटराजन रमेश बाबू को होम गार्ड्स का प्रमुख बनाया गया है। पश्चिम बंगाल पुलिस के नए एक्टिंग डीजीपी आईआईटी के पुराने छात्र भी रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

दुल्हन इंतजार कर लेगी, चुनाव आयोग नहीं! शादी से पहले SIR हियरिंग में पेश हुआ दूल्हा, बिजली राज्य मंत्री ने की मदद

Anandpur Fire Protest: 'जो लोग मरे वे ममता के वोटबैंक नहीं थे', आनंदपुर अग्निकांड में 21 मानव अवशेष मिलने पर सुवेंदु अधिकारी का विवादास्पद बयान

 

   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।