1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. दुल्हन इंतजार कर लेगी, चुनाव आयोग नहीं! शादी से पहले SIR हियरिंग में पेश हुआ दूल्हा, बिजली राज्य मंत्री ने की मदद

दुल्हन इंतजार कर लेगी, चुनाव आयोग नहीं! शादी से पहले SIR हियरिंग में पेश हुआ दूल्हा, बिजली राज्य मंत्री ने की मदद

 Reported By: Onkar Sarkar Edited By: Shakti Singh
 Published : Jan 30, 2026 04:33 pm IST,  Updated : Jan 30, 2026 04:33 pm IST

राज्य मंत्री ने बताया कि दूल्हा एसआईआर हियरिंग की लाइन में खड़ा था। उन्होंने देखा कि दूल्हे को समय लगेगा, इससे बारात भी लेट होगी। ऐसे में वह दूल्हे की मदद के लिए आए जल्दी ही उसकी हियरिंग पूरी कराने के बाद शादी के लिए भेज दिया।

SIR Marriage- India TV Hindi
SIR सुनवाई में शामिल हुआ दूल्हा Image Source : REPORTER INPUT

पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की प्रकिया जारी है। इस दौरान मुर्शिदाबाद में अनोखा नाजारा देखने को मिला, जहां एक दूल्हा शादी के कपड़ों में एसआईआर हियरिंग की लाइन में खड़ा दिया। इस दौरान बिजली राज्य मंत्री अखरुज्जमां ने उनकी मदद की। राज्य मंत्री के कारण दूल्हे को ज्यादा समय तक लाइन में नहीं खड़ा होना पड़ा। उनकी हियरिंग जल्दी से पूरी हुई और वह शादी के लिए रवाना हो गए।

मुर्शिदाबाद में शादी से पहले नया दूल्हा एसआईआर हियरिंग में पेश हुआ। बिजली राज्य मंत्री अखरुज्जमां नए दूल्हे के साथ हियरिंग सेंटर पर दिखे। यह घटना मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज ब्लॉक नंबर 2 के समसारा नगर ग्राम पंचायत इलाके में हुई। 

शादी के दिन पंचायत ऑफिस पहुंचे नयन शेख

सुबह शादी की जगह पर पहुंचने से पहले रघुनाथगंज ब्लॉक नंबर 2 के समसारा नगर ग्राम पंचायत के रहने वाले नयन शेख ने एसआईआर हियरिंग पूरी की। रघुनाथगंज ब्लॉक नंबर 2 के समसारा नगर ग्राम पंचायत इलाके के रहने वाले नयन शेख आज अपनी शादी के दिन हियरिंग के लिए पंचायत ऑफिस आए थे।

राज्य मंत्री का बयान

बिजली राज्य मंत्री अखरुज्जमां ने कहा कि उन्होंने एक युवक को दूल्हे के कपड़े पहने कार में बैठे देखा। लाइन में खड़े रहने से सुनवाई पूरी होने में बहुत समय लगेगा, जिससे शादी समारोह में उनके पहुंचने में देरी होगी। इसलिए, मैंने इस नए दूल्हे की एसआईआर सुनवाई को जल्दी करने का अनुरोध किया है और इसकी व्यवस्था की है।

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले एसआईआर की प्रक्रिया जारी

पश्चिम बंगाल में इसी साल चुनाव होने हैं। इससे पहले यहां एसआईआर प्रक्रिया जारी है। बीजेपी नेताओं ने पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर घुसपैठिए वोटर होने का आरोप लगाया था। एसआईआर में ऐसे वोटरों के नाम कटने तय हैं। फिलहाल उन लोगों को हियरिंग के लिए बुलाया जा रहा है, जिनके नाम वोटर लिस्ट ड्रॉफ्ट में नहीं हैं। सुनवाई के बाद उनके नाम लिस्ट में जोड़े जाएंगे। सुनवाई के दौरान जो लोग संतोषजनक जवाब नहीं देंगे या सुनवाई में शामिल नहीं होंगे। इन लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कट जाएंगे।

यह भी पढ़ें-

Anandpur Fire Protest: 'जो लोग मरे वे ममता के वोटबैंक नहीं थे', आनंदपुर अग्निकांड में 21 मानव अवशेष मिलने पर सुवेंदु अधिकारी का विवादास्पद बयान

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के खिलाफ होगा 'खेला'? हुमायूं कबीर से इस बड़ी पार्टी के नेता ने की मुलाकात

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।