1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. संन्यास का ऐलान कर के पलट गए हुमायूं कबीर, बोले- '2029 में अधीर रंजन को हराकर दुबई चला जाऊंगा'

संन्यास का ऐलान कर के पलट गए हुमायूं कबीर, बोले- '2029 में अधीर रंजन को हराकर दुबई चला जाऊंगा'

 Reported By: Onkar Sarkar,  Written By: Subhash Kumar
 Published : Oct 09, 2026 10:44 pm IST,  Updated : Oct 09, 2026 10:50 pm IST

विधायक हुमायूं कबीर ने राजनीतिक संन्यास के फैसले से यू-टर्न ले लिया है। हुमायूं कबीर ने अब कहा है कि वह 2029 में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को हराकर दिखाएंगे।

Humayun Kabir not taking retirement from politics- India TV Hindi
हुमायूं कबीर नहीं लेंगे राजनीतिक संन्यास। Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल के रेजिनगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर को बड़ा झटका लगा है। हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद रेजिनगर से चुनाव हार गए हैं। बता दें कि रेजिनगर सीट हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद ही खाली हुई थी। अब शुक्रवार को चुनाव परिणाम सामने आने के बाद हुमायूं कबीर आए हैं और बड़ा ऐलान कर दिया है। हुमायूं कबीर ने कहा है कि वह 2029 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और बहरामपुर से कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को चुनाव हराएंगे। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को हुमायूं कबीर ने राजनीति से संन्यास के संकेत दिए थे।

उपचुनाव परिणाम पर क्या बोले हुमायूं कबीर?

रेजिनगर में हुए उपचुनाव के रिजल्ट पर हुमायूं कबीर ने कहा- "ये चुनाव नहीं हुआ। ये तो छीना गया है। पुलिस ने मुस्लिम समुदाय को वोट नहीं डालने दिया। बेलडांगा थाने के अधिकारी और SP ने मिलकर 5 करोड़ रुपए उठाए। मुख्यमंत्री से अच्छी पोस्टिंग पाने के लिए पुलिस ने ऐसा किया। आज तो 54 हजार वोट मिले हैं।  अगर उस दिन मुझे हिरासत में नहीं रखते तो मेरे बेटे को 1 लाख 50 हजार वोट मिलते। बीजेपी के उम्मीदवार ने एक बूथ में जाकर 3 वोट डाले।"

बाबरी मस्जिद पर भी बोले हुमायूं कबीर

मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के निर्माण पर हुमायूं कबीर ने कहा- "बीजेपी से मुझे कोई सर्टिफिकेट नहीं चाहिए। बीजेपी ने शुरू से मंदिर की राजनीति की। मैंने बाबरी मस्जिद के लिए नींव रखी तो उन्होंने भी मंदिर के लिए नींव रखी थी। अब उनसे पूछिए कि मंदिर कहां गया? मेरी इस मस्जिद के लिए ट्रस्ट बनाया गया है। भारत सरकार को भी पता है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने बता दिया है कि मस्जिद का नाम क्या होगा वो डिसीजन लेने का हमें हक है। बाबरी के नाम पर ही मस्जिद बनेगी। हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट का डिसीजन है। मस्जिद 6 दिसंबर 2028 में बनकर तैयार हो जाएगी। यहां 1 लाख मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ नमाज अदा करेंगे।"

'अधीर रंजन को हराकर दुबई चला जाऊंगा'

हुमायूं कबीर ने राजनीतिक संन्यास लेने के मुद्दे पर भी यू-टर्न ले लिया। इससे पहले गुरुवार को कबीर ने राजनीतिक संन्यास के संकेत दिए थे। हालांकि, शुक्रवार को उन्होंने कहा- "साल 2029 के मार्च-अप्रैल में जो लोकसभा चुनाव होगा उसमें मैं बहरामपुर से उम्मीदवार बनूंगा। और इस चुनाव में मैं अधीर रंजन चौधरी को हरा कर दिखा दूंगा। उनके साथ बीजेपी का नाता है। वह शुक्रवार, शनिवार दिल्ली जाकर नितिन गडकरी के साथ मिलते हैं। मैं लोकसभा चुनाव में अधीर रंजन चौधरी को हराकर दिखा दूंगा। उसके बाद में इंडिया छोड़कर दुबई चला जाऊंगा।" हुमायूं कबीर ने आगे ये भी कहा कि मुख्यमंत्री शुभेंदु के खिलाफ उनका फैसला है कि वह अब और विधानसभा में नहीं जाएंगे।

ये भी पढ़ें- रेजीनगर उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, 75 हजार वोटों से हुमायूं कबीर के बेटे को दी मात; जानिए क्या हुआ ममता गुट का हाल

नंदीग्राम में बीजेपी की बड़ी जीत, रेजीनगर में भी लहराया भगवा; बाकी पार्टियां काफी पीछे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।