1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. हुमायूं कबीर ने किया सियासी संन्यास का ऐलान, विधायक पद से इस्तीफा देने की इच्छा जताई, विधानसभा भी नहीं जाएंगे

हुमायूं कबीर ने किया सियासी संन्यास का ऐलान, विधायक पद से इस्तीफा देने की इच्छा जताई, विधानसभा भी नहीं जाएंगे

 Reported By: Onkar Sarkar,  Written By: Subhash Kumar
 Published : Oct 07, 2026 04:25 pm IST,  Updated : Oct 07, 2026 04:55 pm IST

आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर ने रेजीनगर उपचुनाव के दौरान पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद राजनीति से संन्यास के संकेत दिए हैं। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

humayun kabir retirement politics- India TV Hindi
हुमायूं कबीर ने जताई इस्तीफा देने की इच्छा। Image Source : PTI

मुर्शिदाबाद: मंगलवार को मुर्शिदाबाद के रेजिनगर उपचुनाव के दौरान पुलिस द्वारा 'उत्पीड़न' का शिकार होकर 'अपमानित' हुए आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने के साथ-साथ नौदा विधानसभा के विधायक पद से भी इस्तीफा देने की इच्छा जताई है। आपको बता दें कि रेजिनगर में हुए उपचुनाव के दौरान पुलिस ने हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया था और करीब 12 घंटे तक हिरासत में रखा था। 

क्या है पूरा मामला?

2026 के विधानसभा चुनाव में हुमायूं कबीर नौदा और रेजिनगर दोनों सीटों से जीते थे। बाद में हुमायूं के रेजिनगर सीट से इस्तीफा देने के कारण कल वहां उपचुनाव हुआ। रेजिनगर उपचुनाव शुरू होने के 1 घंटे के भीतर 'कानून तोड़ने के कारण' पुलिस ने हुमायूं कबीर को रेजिनगर के पार्टी कार्यालय के सामने से हिरासत में ले लिया था। करीब 12 घंटे पुलिस हिरासत में रहने के बाद रात 8 बजे के करीब हुमायूं पुलिस की हिरासत से छूटे। हुमायूं कबीर ने बुधवार को अपने फैसले की जानकारी दी। हुमायूं कबीर ने कहा- "मैंने प्रोटेस्ट किया। पुलिस ने झूठ बात बोलकर जबरदस्ती उठा कर 12 घंटे के लिए हिरासत में रखा।"

विधानसभा नहीं जाऊंगा

PTI के मुताबिक, हुमायूं कबीर बुधवार को एक और बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जब तक मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पद पर बने रहेंगे, तब तक वह विधानसभा नहीं जाएंगे। हुमायूं कबीर नौदा की जनता से अपने इस फैसले के लिए माफी भी मांगी। कबीर ने नम आंखों से कहा- ''अगर शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री बने रहते हैं तो मैं विधानसभा नहीं जाऊंगा। मैं नवादा की जनता से माफी मांगूंगा।'' हुमायूं कबीर ने राजनीति से स्वैच्छिक रिटायरमेंट लेने का भी संकेत दिया और कहा कि वह राजनीतिक व्यवस्था और उनके साथ किए गए व्यवहार से निराश हो चुके हैं।

9 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों रेजीनगर और नंदीग्राम पर मंगलवार को उपचुनाव हुए हैं। रेजीनगर सीट हुमायूं कबीर के और नंदीग्राम सीट मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है। हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद रेजीनगर से चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती 9 अक्टूबर को होगी।

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल को नए नाम से जाना जाएगा, विधानसभा में आएगा विधेयक, समिक भट्टाचार्य ने बताई नई पहचान

क्या ममता ने बहाना किया था, पैर फ्रैक्चर था ही नहीं? मेडिकल रिकॉर्ड लीक होने से मचा बवाल, पूर्व CM ने अस्पताल को भेजा नोटिस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।