1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई के विचार कुछ ज्यादा ही खुले हैं, वायरल फोटो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

भाई के विचार कुछ ज्यादा ही खुले हैं, वायरल फोटो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

एक फोटो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आपने आज तक ऐसा कुछ नहीं ही देखा होगा। फोटो को देखने के बाद लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो

आज के समय में लगभग हर कोई सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर तो एक्टिव मिल ही जाएगा। कोई फेसबुक पर एक्टिव रहता है, कोई इंस्टा और एक्स पर तो वहीं कुछ लोग दूसरे प्लेटफॉर्म पर होंगे मगर आपको बहुत कम लोग बोलेंगे कि वो सोशल मीडिया पर नहीं है। यहां तक कि बच्चे भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए मिल जाएंगे। आप भी तो दिन में कुछ समय सोशल मीडिया पर बिताते ही होंगे जहां आप तरह-तरह के पोस्ट देखते होंगे। उनमें से कुछ वायरल पोस्ट भी आते होंगे। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है और वो आपको हैरान कर देगी।

वायरल फोटो में क्या दिखा?

अभी जो फोटो वायरल हो रही है उसमें एक घर नजर आ रहा है। घर के अंदर बना हुआ बाथरूम भी नजर आ रहा है। फोटो के वायरल होने का कारण वही बाथरूम है। बाथरूम बहुत ही प्राइवेट जगहों में से एक है। लोग बेडरूम और बाथरूम को बहुत सोच-समझ के बनवाते हैं और यह ध्यान देते हैं कि यहां कहीं से भी बाहर के लोगों को कुछ भी नजर न आए। मगर वायरल फोटो में नजर आ रहा है कि पूरा का पूरा बाथरूम ट्रांसपैरेंट है। दीवार की जगह पर कांच लगा हुआ है। अब यह कहां का इसकी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल फोटो

आपने अभी जो फोटो देखी उसे इंस्टाग्राम पर vanshu_says_001 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गांव की फीलिंग लेने की पूरी कोशिश। दूसरे यूजर ने लिखा- खुले में शौच न करें। तीसरे यूजर ने लिखा- कुछ ज्यादा ही खुले विचार के हैं। चौथे यूजर ने लिखा- विचार कुछ ज्यादा ही खुले हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इसे कहते हैं दूल्हे को दुल्हन प्यारी बाराती को खाना प्यारा, आप भी देखें वायरल Video

भाईचारा पुराना हो गया अब दादीचारा का समय आ गया, यकीन नहीं तो Video देख लीजिए