1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाईचारा पुराना हो गया अब दादीचारा का समय आ गया, यकीन नहीं तो Video देख लीजिए

भाईचारा पुराना हो गया अब दादीचारा का समय आ गया, यकीन नहीं तो Video देख लीजिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 12, 2025 09:55 am IST,  Updated : May 12, 2025 09:55 am IST

आपने भाईचारा के तो काफी वीडियो देखे होंगे मगर अब कुछ नया देखने का समय आ गया है। वीडियो देखने के बाद हंसी भी आ सकती है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां वीडियो और फोटो की भरमार रहती है। आप जितनी बार सोशल मीडिया पर जाएंगे, आपको उतनी बार कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल ही जाएगा जो आपने पहले नहीं देखा था या फिर ऐसा कुछ देखने के बारे में सोचा भी नहीं था। जुगाड़, स्टंट, लड़ाई, मजाक समेत न जानें कितने वीडियो वायरल होते हैं। उनके अलावा सोशल मीडिया पर कई तरह के फोटो भी वायरल होते हैं। आपने भी देखे ही होंगे। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है और वीडियों में कुछ अलग नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सोशल मीडिया पर डेली एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने कई सारे वीडियो देखे होंगे जिसे भाईचारा से जोड़कर लोगों ने शेयर किया होगा। सोशल मीडिया पर हर दिन 4-5 वीडियो भाईचारा के तो देखने को मिल ही जाते होंगे। मगर अब दादीचारा का वीडियो देखने का समय आ गया है। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक जगह पर कई सारी महिलाएं बैठी हुई हैं और उसमें से तीन महिलाएं बैठकर बीड़ी-सिगरेट पी रही हैं। वीडियो के अंत में लिखा आता है, 'दादीचारा ऑन टॉप।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में भी दादीचारा लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दादीचारा रुकना नहीं चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या बात है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाईचारा ऑन टॉप नहीं बहनचारा ऑन टॉप। वहीं कुछ यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कार में बिन बुलाया मेहमान देखकर डर गई महिला, Video देख आपके भी उड़ जाएंगे होश

दीदी को मर्दों और ऑल्टो कार, दोनों से नफरत है! वायरल Video पर लोगों का रहा ऐसा रिएक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।