1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भरी बारिश में पेड़ों को पानी देता दिखा भोपाल नगर निगम! शख्स का बनाया Video हो रहा है वायरल

भरी बारिश में पेड़ों को पानी देता दिखा भोपाल नगर निगम! शख्स का बनाया Video हो रहा है वायरल

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे भोपाल का बताया जा रहा है। वीडियो को बनाते हुए शख्स ने जो बात कही है, उसे सुनकर आपको हंसी आ जाएगी। आइए फिर वीडियो के बारे में जानते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@PRAP_INDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन है और लोगों को जब भी कुछ अलग दिखता है तो वो तुरंत उसे रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट मार देते हैं। अगर इंटरनेट की जनता को भी वो वीडियो अनोखा लगता है या फिर उन्होंने पहले ऐसा कुछ नहीं देखा होता है तो फिर वो वायरल हो ही जाता है। आपने भी अपनी फीड पर ऐसे न जानें कितने वीडियो देखे होंगे जो वायरल हुए होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और वो इंदौर का है। अब वीडियो में बंदे ने जो बात बताई है, उसकी पुष्टि तो हम नहीं करते हैं मगर उसकी बातों के कारण ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर उसके बारे में बताते हैं।

वीडियो में बंदे ने क्या बताया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक गोल-चक्कर के पास भोपाल नगर निगम की गाड़ी खड़ी है। ये पानी के टैंकर वाली गाड़ी है। उसे वीडियो में दिखाते हुए शख्स बोलता है, 'हमारे भोपाल नगर निगम ने एक बार फिर से काबिल-ए-तारीफ काम किया है। दुनिया भर में एक बार फिर नई मिसाल पेश की है। भोपाल नगर निगम ने आज 6 नंबर बस स्टॉप पर भरी बारिश में पेड़ों को पानी देकर पर्यावरण प्रेमियों का परचम बुलंद किया है। और कितने अच्छे दिन चाहिए भाई आप लोगों को।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @prap_India नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हमारे प्रदेश की राजधानी का हराभरा रहने के पीछे का यही राज है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भाई सरकारी काम भी न करे अब वो। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत अच्छे दिन हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा- भाई पानी फव्वारे में भर रहे हैं, वीडियो मैंने भी देखा है, एडमिन ने डिस्क्लेमर दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बड़े खतरनाक लोग हैं भाई इंडिया में तो, वायरल Video अंत तक देखेंगे तो आप भी समझ जाएंगे सब

पापा की परी स्कूल तो गई मगर बैग ले जाना ही भूल गई, पोर्टर से खुली पोल, देखें Video