1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पापा की परी स्कूल तो गई मगर बैग ले जाना ही भूल गई, पोर्टर से खुली पोल, देखें Video

पापा की परी स्कूल तो गई मगर बैग ले जाना ही भूल गई, पोर्टर से खुली पोल, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 30, 2025 12:53 pm IST,  Updated : Jul 30, 2025 12:53 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर दिखा जो आपने पहले नहीं देखा होगा। मामला जानकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@SINGHKINNGSP

इंसान के साथ जिंदगी में ऐसा कई बार होता है कि वो कितनी सारी चीजों को भूल जाता है। कभी कोई घर पर ही फोन या पर्स भूल जाता है तो कभी कोई किसी को फोन करना भूल जाता है। कोई कुछ भूलता है तो कोई कुछ और भूल जाता है। आपके साथ भी ऐसा कई बार हुआ होगा। अगर हम स्कूल की बात करें तो कई बार स्टूडेंट लंच ले जाना या फिर किसी सब्जेक्ट की बुक या कॉपी ले जाना भूल जाता है। मगर क्या किसी के साथ ऐसा हुआ है कि वो स्कूल तो गया हो मगर बैग ले जाना ही भूल गया हो? हैरान हो गए, मगर ऐसा एक लड़की के साथ हुआ जिसका वीडियो अभी वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या पता चला।

वायरल वीडियो में क्या पता चला?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बुकिंग के बाद पोर्टर वाला एक जगह पर पहुंचता है। वो कन्फर्म करता है कि वहां पर जो महिला खड़ी है, उसी ने बुकिंग की है। इसके बाद वो पूछता है कि क्या लेकर जाना है तो महिला बोलती है, 'ये बैग स्कूल तक पहुंचाना है, वो जल्दी-जल्दी में बहन चली गई और बैग ले जाना भूल गई।' यह सुनते ही पोर्टर वाले को हंसी आ जाती है और पूछता है कि वो ज्यादा छोटी है क्या तो महिला बोलती है कि छोटी नहीं है मगर जल्दी-जल्दी में भूल गई। इसके बाद वो बैग लेकर स्कूल जाता है और लड़की को देते हुए कहता है, 'आप बैग ले जाना भूल गई, पढ़ने आई हैं।' लड़की कहती है कि जल्दी-जल्दी में भूल गई।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @SinghKinngSP नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आवश्यक सूचना, घटना लखनऊ की है जब पापा की परी स्कूल बैग ले जाना ही भूल गई, पोर्टर से खुली पोल। आत्मनिर्भर छात्रा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 57 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कितने तेजस्वी छात्रा है। दूसरे यूजर ने लिखा- फिर पढ़ाई भी ऐसे ही भूल भूल कर करती होंगी। तीसरे यूजर ने लिखा- तेजस्वी बालिका।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मास्टर जी को मैथ कभी माफ नहीं करेगा, आसान सवाल को सुलझाते देख आप भी हैरान हो जाएंगे

गाय देख डरकर भागने लगी लड़की, उसके बाद जो हुआ वो उसने भी नहीं सोचा होगा, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।