1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गाय देख डरकर भागने लगी लड़की, उसके बाद जो हुआ वो उसने भी नहीं सोचा होगा, देखें Video

गाय देख डरकर भागने लगी लड़की, उसके बाद जो हुआ वो उसने भी नहीं सोचा होगा, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 30, 2025 11:47 am IST,  Updated : Jul 30, 2025 11:47 am IST

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी जरूर आएगी। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@VISHALMALVI_

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर हर दिन लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। हर दिन अलग-अलग वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर लोगों को देखने को मिलते हैं। आप भी अगर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी एक से एक खूब वीडियो देखे होंगे और यह भी नोटिस किया होगा कि हर दिन कुछ न कुछ वायरल भी होता है। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी मजेदार फोटो वायरल होते हैं। कभी स्टंट करने वाले लोगों के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी कुछ और वायरल हो जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की अपनी दोस्त के साथ कहीं पर जा रही है। तभी उसे एक गाय नजर आती है और गाय को देखकर वो डर जाती है। वो खुद तो भागती ही है और साथ में अपनी दोस्त को भी धकेलते हुए भगाने लगती है। मगर भागने के कारण उसके साथ बुरा हो जाता है। मिट्टी पर पैर फिसलने के कारण वो लड़की गिर जाती है। लड़की अपने डर के कारण ही गिरती है और इसी वजह से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'गाय बोल रही होगा कि मैंने तो कुछ किया ही नहीं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 13 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गाय का खौफ है। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत जोर की लगी होगी। तीसरे यूजर ने लिखा- वो लड़की है, कुछ भी कर सकती है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इतना कौन डरता है यार वो भी गाय से, ये औरत यहीं की है या विदेश से आई है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ई-रिक्शा के इस हाहाकार से पूरा ट्रैक्टर समाज दहशत में, आप भी देखें वायरल Video

नहीं मिली कोई महिला तो चचा ही बन गए मां पार्वती, वीडियो देख कुछ ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।