1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ई-रिक्शा के इस हाहाकार से पूरा ट्रैक्टर समाज दहशत में, आप भी देखें वायरल Video

ई-रिक्शा के इस हाहाकार से पूरा ट्रैक्टर समाज दहशत में, आप भी देखें वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 30, 2025 11:04 am IST,  Updated : Jul 30, 2025 11:04 am IST

एक ऐसा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी पूरी तरह से हैरान होने वाले हैं। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@BYOMKESBAKSHY

सोशल मीडिया पर आमतौर पर तो हंसी-मजाक के ही वीडियो सबसे ज्यादा वायरल होते हैं मगर उन्हीं सब वीडियो के बीच में कुछ ऐसे वीडियो दिख जाते हैं कि उन्हें देखने के बाद इंसान पूरी तरह से हैरान हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय बिताते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई सारे वीडियो अपनी फीड पर तो देखे ही होंगे। आपने यह भी नोटिस किया होगा कि आजकल ई-रिक्शा के अलग-अलग वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। लोगों को जहां कुछ ऐसा दिखता है जिसकी उम्मीद उन्होंने ई-रिक्शा से नहीं की होती है, उसका वीडियो बनाकर वो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं और कुछ वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक ई-रिक्शा नजर आ रही है मगर बंदे ने उसमें ऐसा बदलाव किया है जिसे देख हर कोई हैरान हो जाएगा। उस ई-रिक्शा में आगे वाला पहिया तो बिल्कुल सही है मगर पीछे के दोनों पहियों को बदल दिया गया है। बंदे ने ट्रैक्टर के बड़े वाले टायर को उस ई-रिक्शा में लगवा दिया है और फिर उसे वो चला भी रहा है। अब ये किसने किया और वीडियो कब का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर वीडियो यूनिक है इसलिए वायरल भी हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @byomkesbakshy नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ई-रिक्शा के इस हाहाकर से पूरा ट्रैक्टर समाज दहशत में।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बारिश के मौसम के लिए बढ़िया है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये सामने दिख जाए तो जिंदा बचने की प्रार्थना करने लगता हूं। तीसरे यूजर ने लिखा- अब रुक के दिखा भरे पानी में।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

नहीं मिली कोई महिला तो चचा ही बन गए मां पार्वती, वीडियो देख कुछ ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

इस मिस्त्री के जज्बे को सलाम! दोनों हाथ नहीं हैं फिर भी चिनाई का काम करते दिखा शख्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।