सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों को हंसी के ठहाके लगाने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि चोरी करने निकले एक चोर की किस्मत इतनी खराब निकलती है कि उसका हाल देख लोग हंसते-हंसते गिर पड़े। इस वीडियो को देखकर यूजर्स चोर से कह रहे हैं, "भाई, किसकी शक्ल देखकर चोरी करने निकला था? किस्मत ने तो तेरी बैंड बजा दी!"
चोर की किस्मत ने दिया धोखा
वीडियो में एक चोर की नाकाम कोशिशों को दिखाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स स्कूटी पर सवार होकर चोरी करने पहुंचता है। उसका इरादा कुछ ट्रे चुराने का था, लेकिन जैसे ही वह ट्रे उठाता है, सामान गिर जाता है। फिर वह ट्रे को स्कूटी पर रखकर अपनी स्कूटी मोड़कर वहां से जैसे ही निकलता है कि फिर एक कांड हो जाता है। दरअसल, चोर के स्कूटी मोड़ते ही उसका चुराया हुआ सारा सामान सड़क पर बिखर जाता है। इतना ही नहीं, जब वह समान उठाने जाता है, तो उसका हेलमेट गिर जाता है, और हेलमेट उठाने के चक्कर में स्कूटी भी गिर पड़ती है। ले-देकर वह ट्रे का समान वहीं छोड़ता है और वहां से बिना चोरी किए निकल जाता है। लेकिन चोर की खराब किस्मत यहीं नहीं थमती। वह उस चोर को एक बार फिर सजा देती है और बीच सड़क पर चोर की स्कूटी एक कार के सामने एक बार फिर से फिसलकर गिर जाती है। किस्मत का चोर को सजा देने का यह सिलसिला इतना मजेदार है कि इसे देखने वाले लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे।
वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स
इस मजेदार वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @hamza485646 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "किसकी शक्ल देखकर निकला था भाई, क्या चोर बनेगा रे तू!" इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक करीब 2 लाख लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इस पर कमेंट किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये तो इंस्टेंट कर्मा है!" दूसरे ने लिखा, "भाई, चोरी करने से पहले प्रैक्टिस तो कर लेता।" एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा, "रोना भी आ रहा है, हंसी भी आ रही है, नाइस वीडियो।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
नशे-नशे में कार पर मारी लात, जब अंदर से निकली पुलिस तो आया होश, दुम दबाकर शख्स ने पकड़ी पतली गली