Bihar Election Result Memes: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के चुनावी नतीजों में अब तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) रिकॉर्ड वोटों से जीत की ओर बढ़ रही है। नतीजों को देखते हुए बिहार में एनडीए सरकार की वापसी तय मानी जा रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक मजेदार मीम्स शेयर किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि, बिहार चुनाव के परिणाम में भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन भारी जीत की ओर बढ़ता दिख रहा है वहीं, दूसरी ओर राजद और कांग्रेस के नेतृत्व वाला महागठबंधन कुछ प्रमुख क्षेत्रों में संघर्ष करता हुआ पिछड़ रहा है।
नेहरूजी के जन्मदिन पर बना मीम
एक्स पर @sagarcasm नामक हैंडल से शेयर किए गए एक मीम में लिखा है, 'नेहरू जी अपने जन्मदिन पर कांग्रेस का प्रदर्शन देख रहे हैं।' बता दें कि, भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर को हुआ था।
पंचायत वाले विधायकजी का डांस
एक्स पर @DrSujin_ नामक हैंडल से शेयर किए गए एक मीम में लिखा है, 'भारत में हर चुनाव परिणाम के दिन का दृश्य।'
सामने आए ये भी मजेदार मीम्स
बिहार चुनाव के परिणाम के बीच सोशल मीडिया पर और भी कई यूजर्स ने मजेदार मीम्स शेयर किए हैं। इन मीम्स को धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है और यूजर्स इन पर काफी मौज ले रहे हैं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें
Bihar Election Result 2025 LIVE: 'कमल' और 'तीर' की आंधी में 'लालटेन' की लौ बुझी! रुझानों में एनडीए को बंपर बहुमत
Bihar Election Result: आखिर कैसे फेल हो गई तेजस्वी की स्ट्रैटजी? 5 पॉइंट में समझें कहां हो गई चूक