A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चलती ट्रेन में महिला पुलिसकर्मी की दबंगई! सीट विवाद में यात्री को जड़ा थप्पड़, Video हुआ वायरल

चलती ट्रेन में महिला पुलिसकर्मी की दबंगई! सीट विवाद में यात्री को जड़ा थप्पड़, Video हुआ वायरल

बिहार के गया में चलती ट्रेन में महिला पुलिसकर्मी की दबंगई का वीडियो सामने आया है। सीट को लेकर हुए विवाद में पुलिसकर्मी ने यात्री को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का Video सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

bihar women police slapped passengers- India TV Hindi
Image Source : REPORTER महिला पुलिस ने यात्री को जड़ा थप्पड़।

बिहार में गया से पटना जा रही एक ट्रेन में सीट को लेकर हुआ विवाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि चलती ट्रेन में सीट विवाद के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी ने एक यात्री को थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है और अब तूल पकड़ता जा रहा है। आइए जानते हैं कि इस घटना के बारे में क्या पता लगा है।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि ये घटना गया रेलवे स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद की है। पीड़ित यात्री पहले से ही अपनी सीट पर बैठा हुआ था। इसी दौरान कुछ महिला पुलिसकर्मी उसी कोच में पहुंचीं और सीट पर बैठने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि एक महिला पुलिसकर्मी ने यात्री को थप्पड़ मार दिया। विवाद के बाद संबंधित महिला पुलिसकर्मी अपने साथियों के साथ जहानाबाद स्टेशन पर उतर गई। यह पूरी घटना 11 फरवरी की बताई जा रही है।

युवक ने न्याय की गुहार लगाई

इधर, पीड़ित युवक ने पटना जीआरपी में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। युवक ने संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। युवक की पहचान रॉकी राज के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गया जिले के इमामगंज प्रखंड का रहने वाला है और फिलहाल पटना में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई और काम करता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है और इसे आगे की कार्रवाई के लिए फॉरवर्ड किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, महिला सिपाही की पहचान सरिता के रूप में की गई है। जो जहानाबाद जंक्शन पर उतर गई थी। बहस के दौरान महिला सिपाही के द्वारा युवक को थप्पड़ जड़ने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (रिपोर्ट: अजीत कुमार)

ये भी पढ़ें- बनारस की गलियों से लड़की भगाना आसान नहीं, यकीन नहीं तो देख लीजिए Video

बोरिंग की खुदाई में निकली चांदी जैसी चीज, लूटने के लिए कीचड़ में कूद पड़े लोग; Video हुआ वायरल