1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बनारस की गलियों से लड़की भगाना आसान नहीं, यकीन नहीं तो देख लीजिए Video

बनारस की गलियों से लड़की भगाना आसान नहीं, यकीन नहीं तो देख लीजिए Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 13, 2026 07:24 pm IST,  Updated : Feb 13, 2026 07:24 pm IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है जो हंसने पर मजबूर कर देगा।

वायरल फनी वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल फनी वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GEETAPPOO

सोशल मीडिया पर एक दिन में खूब सारे वीडियो पोस्ट भी होते हैं और उसमें से कई सार वायरल भी होते हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल होते हैं, वो दो तरह के होते हैं। एक वो होते हैं जो रियल होते हैं और अचानक कहीं दिखने पर लोग कैमरे में कैद कर लेते हैं। वहीं दूसरे वीडियो वो होते हैं जो स्क्रिप्टेड होते हैं मगर वो काफी यूनिक होते हैं। अब जो वीडियो यूनिका होता है, सोशल मीडिया पर उसके वायरल होने की संभावना भी काफी होती है। अभी भी एक स्क्रिप्टेड वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या दिखा।

वीडियो में आखिर ऐसा क्या है?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का एक लड़की को उसके घर से भगाकर ले जा रहा है। लड़की सारा सामान पैक करके उसके साथ भागने के लिए घर से बाहर निकलकर आ जाती है। वो जहां से भाग रहे हैं, वो जगह बनारस है और जो लोग बनारस के बारे में जानते हैं, वो जानते होंगे कि बनारस की गलियों कैसी हैं। अब वीडियो में दिखता यह है कि चारों तरफ से घूमकर फिर से उस लड़की के घर पर ही पहुंच जाते हैं और उसके घर वाले उसे देखते घर में जाने को बोल देते हैं। इसके बाद क्या था, लड़का रोते हुए वापस चला जाता है क्योंकि वो फेल जो हो गया। बता दें कि यह पूरा वीडियो स्क्रिप्टेड है और मजाकिया तौर पर बनाया गया है जो काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @geetappoo नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'ये बनारस है, यहां गूगल मैप भी गायब हो जाता है, यहां लड़की कैसे भगाओगे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को सवा लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- जहां से भागे थे, फिर वहीं पहुंच गए। दूसरे यूजर ने लिखा- बनारस की लड़की भगाना कोई खाना खाने का काम नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये महादेव की नगरी है, यहां गूगल भी रास्ता पूछता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- बनारस की गलियां किसी भूल भुलैया से कम नहीं है।

नोट: इस खबर में आपको दी गई सारी जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों के आधार पर है। इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तानी क्रिकेट फैन ने ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर से की बहस, स्टेडियम में हुई धक्का-मुक्की; Video वायरल

दीदी ने की ऐसी गलती जिसे सुन नहीं होगा यकीन, Video देख सभी को आएगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।