Amazing Facts : भारत का शहर-शहर, कोना-कोना अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए हैं। इस विरासत के अंतर्गत भारतीय शहर तरह-तरह की अनोखी चीजों जैसे- वेशभूषा, भोजन, डांस इत्यादि के लिए भी वर्ल्ड फेमस हैं। खानपान की बात करें तो भारत का शायद ही कोई ऐसा राज्य/जिला/शहर/नगर होगा जो अपने स्वादिष्ट और दुर्लभ व्यंजनों के लिए न जाना जाता हो। वैसे तो लगभग हर शहर में आपको पेटपूजा के लिए बेहतरीन व्यंजन मिल जाएंगे मगर एक शहर ऐसा है जो लोगों की जुबां में 'पलंगतोड़ मिठाई' की मिठास घोल देता है। क्या आपको पता है कि, भारत का वो इकलौता शहर कौन सा है जहां पर पलंगतोड़ मिठाई खाने के लिए लोगों की लाइन लगी रहती है ? यदि आपको नहीं पता है तो आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं।
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो
पलंगतोड़ मिठाई के बारे में बताते हुए एक फूड व्लॉगर ने वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को youtubeswadofficial नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में दावा किया गया है कि, 'इसे पलंगतोड़ इसलिए बोलते हैं क्योंकि इसे खाने के बाद इतनी एनर्जी मिलती है कि सच में एक मुक्के से पलंग तोड़ दो। इसमें ध्यान से देखेंगे तो इसमें 20 अलग-अलग परतें हैं मलाई। हर लेयर के बीच में कुटी हुई इलायची, केसर और खजूर गुड़ का रस पड़ा हुआ है। ये 20 मलाई जमाई गई और इसके ऊपर ये सामग्रियां डाली गई हैं।'
आखिर कैसे नाम पड़ा पलंगतोड़ मिठाई
इस मिठाई के नाम के इतिहास के बारे में कोई स्पष्ट वजह नहीं है मगर, स्थानीय लोग पूछने पर मजाक में कई तरह की वजह बताते हैं। ऐसा बताया जाता है कि इस मिठाई का नाम पौष्टिक, भारी और ऊर्जा से भरपूर होने की वजह से पड़ा। इसे खाने के बाद शरीर में बहुत गर्मी और थकान महसूस होती है। गाढ़ी मलाईदार, मेवा, चीनी और केसरयुक्त पलंगतोड़ मिठाई के बारे में ये भी कहा जाता है कि इसे खाने के बाद ऐसी नींद आती है कि पलंग टूट जाए। इसे आमतौर पर सर्दियों में शारीरिक शक्ति बढ़ाने के लिए खाया जाता है।
कहां मिलती है पलंगतोड़ मिठाई (Palangtod Mithai City Name)
गौरतलब है कि, पलंगतोड़ मिठाई उत्तर प्रदेश के वाराणसी (बनारस) में मिलती है। इसे 12 घंटे तक उपले की धीमी आंच पर पकाया जाता है। इसमें मलाई की ढेर सारी परतें होती हैं और उनमें इलायची, केसर समेत कई ड्राई फ्रूट्स का फ्लेवर आता है। इस मिठाई को 'बिस्तर बंद' या 'बेड रोल' भी कहा जाता है। बनारस में मिलने वाली पारंपरिक पलंगतोड़ मिठाई के चर्चे इतने ज्यादा हैं कि, इसे खाने के सुदूर क्षेत्रों से लोग बनारस आते हैं और फिर लाइन में लगकर चटकारे लेकर इसका रसपान करते हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
भारत की इकलौती ट्रेन, जिसमें खिड़की और दरवाजा ही नहीं होता है; बेशकीमती चीज लेकर करती है सफर