1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. होटल वाले भइया बिल के साथ सौंफ-मिश्री क्यों देते हैं, वजह सुनकर हर बार खाएंगे आप; सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बताया

होटल वाले भइया बिल के साथ सौंफ-मिश्री क्यों देते हैं, वजह सुनकर हर बार खाएंगे आप; सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बताया

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Feb 12, 2026 07:12 am IST,  Updated : Feb 12, 2026 07:29 am IST

Amazing Facts : सोशल मीडिया पर आपने कई तरह की परंपराओं के बारे में देखा या पढ़ा होगा। मगर आज हम आपको बताने वाले हैं कि, होटल में बिल के साथ सौंफ-मिश्री क्यों दी जाती है ?

Why hotel provide saunf mishri after meal, why hotel provide saunf mishri with bill, saunf mishri in- India TV Hindi
सौंफ और मिश्री। Image Source : IG/@JICKYEATS

Amazing Facts : अपनी फैमिली के साथ या अकेले, दोस्तों के साथ या पार्टनर के साथ आपने कभी न कभी होटल, रेस्तरां या ढाबे पर खाना जरूर खाया होगा।  ऐसी जगहों पर कई तरह के ​बेसिक एटिकेट्स को फॉलो किया जाता है। इसी एटिकेट्स में खाने के अंत में बिल के साथ सौंफ-मिश्री देना भी शामिल है। कई बार तो लोग फ्री मिलने वाली सौंफ—मिश्री को छोड़ देते हैं मगर कई बार जरूरत के नाम पर उसके एक्स्ट्रा पाउच जेब में भर लेते हैं लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि होटल वाले वेटर भइया बिल के साथ सौंफ-मिश्री क्यों देते हैं ? यदि आपको नहीं पता है तो आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं। खास बात तो ये है कि, सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग हैंडल्स से इसके बारे में बताया गया है। 

सोशल मीडिया पर बताई गईं ऐसी वजहें 

फेसबुक पर @LaughingColours नामक हैंडल से ये वजह बताया गया कि, 'यह पाचन क्रिया को सुगम बनाती है, शरीर को ठंडक पहुंचाती है, गैस से राहत देती है और मुंह को तरोताजा करती है। मेहमानों को अपनापन महसूस होता है, और एक छोटा सा इशारा भोजन को आराम और आनंद में बदल देता है।' 

Why hotel provide saunf mishri after meal, why hotel provide saunf mishri with bill
Image Source : FB/@ @LAUGHINGCOLOURSफेसबुक पर वायरल पोस्ट।

वहीं, @LifeReminder नामक हैंडल से 'जर्नल ऑफ फूड साइंस' के हवाले से बताया गया कि, 'भारतीय रेस्तरां में सौंफ परोसने का एक खास कारण है। इनमें एनेथोल नामक यौगिक होता है जो पेट की मांसपेशियों को आराम देता है और फंसी हुई गैस को आसानी से बाहर निकाल देता है। यह कई सामान्य दवाइयों से भी ज़्यादा असरदार है। भारी भोजन के लिए एक छोटी सी डिब्बी हमेशा पास रखें। 

Why hotel provide saunf mishri after meal, why hotel provide saunf mishri with bill
Image Source : FB/@LIFEREMINDERफेसबुक पर वायरल पोस्ट।

इंस्टाग्राम पर @kumarispiceworld नामक हैंडल से शेयर की गई पोस्ट में कई वजहें बताई गईं। एक कारण ये बताया गया कि, 'ये आपकी सांसों को ताज़ा करते हैं। सौंफ प्राकृतिक रूप से दुर्गंध को दूर करती है, इसलिए यह रात के खाने के बाद ताजगी देने वाला एक बेहतरीन विकल्प है।' 

Why hotel provide saunf mishri after meal, why hotel provide saunf mishri with bill, saunf mishri in
Image Source : IG/@KUMARISPICEWORLDइंस्टाग्राम पर की गई पोस्ट।

विदेशी पर्यटक ने भी शेयर किया एक्सपीरिएंस

फेसबुक पर @NickGray नामक हैंडल से यूजर ने बताया कि, 'भारतीय रेस्टोरेंट में खाने के बाद ये चीज दी जाती है। इसे सौंफ कहते हैं।' इसके बाद उसने अपने फॉलोवर्स को सौंफ-मिश्री खाने के तरीके और फायदों के बारे में बताया। 

कई बार लोग हो जाते हैं कन्फ्यूज 

वैसे तो लोगों को लंच या डिनर के बाद खाए जाने वाले माउथ फ्रेशनर की मात्रा के बारे में पता होता है मगर प्राय: वे इसकी ज्यादा मात्रा को कन्ज़्यूम कर लेते हैं। ऐसे में लोग इस बात का अंदाजा नहीं लगा पाते हैं कि रेस्टोरेंट, ढाबे या होटल में बिल के साथ सौंफ-मिश्री क्यों दी जाती है ? हालांकि, सोशल मीडिया पोस्ट्स देखने के बाद शायद आपको इसका जवाब मिल गया होगा।  
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें।

ये भी पढ़ें -
दिल्ली मेट्रो में सीटों का रंग सिल्वर ही क्यों होता है, केवल ब्लूलाइन में दिखता है नजारा; आखिर क्या है वजह 

वॉशरूम के गेट पर WC का बोर्ड क्यों लगा होता है, आखिर क्या है इसका मतलब; हर किसी को जानना जरूरी 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।