Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मेंटल हेल्थ के चलते टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुआ ये खिलाड़ी, रिप्लेसमेंट प्लेयर के नाम का हुआ ऐलान

मेंटल हेल्थ के चलते टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुआ ये खिलाड़ी, रिप्लेसमेंट प्लेयर के नाम का हुआ ऐलान

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
Published : Feb 11, 2026 11:45 pm IST, Updated : Feb 11, 2026 11:45 pm IST

T20 World Cup 2026: यूएई की टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच में एक बड़ा झटका मोहम्मद जोहैब के रूप में लगा है, जिनको अचानक टूर्नामेंट के बीच में बाहर होना है, जिसके बाद अब उनकी जगह पर रिप्लेसमेंट प्लेयर के नाम का ऐलान कर दिया गया है।

UAE Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : AP यूएई क्रिकेट टीम।

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक जहां कुछ रोमांचक मुकाबले में देखने को मिले हैं, तो वहीं कई टीमें चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझते हुई दिखाई दी हैं। वहीं अब इस लिस्ट में यूएई की टीम का नाम भी शामिल हो गया है, जिनके स्क्वाड में शामिल मुहम्मद जोहैब को कोई चोट तो नहीं लगी थी एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड ने अचानक उन्हें टूर्नामेंट के बीच में स्क्वाड से रिलीज करने का फैसला लेकर सभी को चौंका जरूर दिया था। वहीं अब मुहम्मद जोहैब की जगह पर रिप्लेसमेंट प्लेयर के नाम का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें आईसीसी की तरफ से जारी की प्रेस रिलीज में जोहैब के बाहर होने के कारण का भी खुलासा हो गया है।

मुहम्मद जोहैब की जगह पर हैदर शाह को मिली जगह

आईसीसी की इवेंट टेक्निकल कमेटी से मंजूरी मिलने के बाद यूएई की टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वाड में मुहम्मद जोहैब की जगह पर उनके रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर 24 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज हैदर शाह को शामिल किया गया है। हैदर शाह ने 18 T20I खेले हैं और उनका औसत 19.25 और स्ट्राइक रेट 116.66 है। वहीं मोहम्मद जौहेब के बाहर होने को लेकर आईसीसी की तरफ से जो बयान सामने आया है उसमें उन्होंने बताया कि जोहैब को मेंटल हेल्थ और टीम वेलफेयर इशू की वजह से टीम से रिलीज कर दिया गया है। वहीं इससे पहले जोहैब को जब बाहर किया गया था तो उसमें एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में कहा था कि डिसिप्लिनरी कारण से ये फैसला लिया गया जिसमें और जानकारी सही समय पर दी जाएगी।

यूएई के लिए आगाज नहीं रहा उम्मीद के अनुसार

टूर्नामेंट में यूएई की टीम के लिए आगाज बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार नहीं रहा, जिसमें उन्होंने ग्रुप-डी में अपना पहला मुकाबला न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ 10 फरवरी को खेला था और इसमें उन्हें एकतरफा 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। यूएई की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रनों का स्कोर बनाया था, जिसे कीवी टीम ने बड़ी आसानी से हासिल कर लिया था। वहीं UAE को अब अपने ग्रुप के बाकी तीन मैच दिल्ली में खेलने हैं, जिसमें 13 फरवरी को उनका सामना कनाडा की टीम से होगा। यूएई की टीम 16 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी जबकि 18 फरवरी को साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ उन्हें ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मैच खेलना है।

ये भी पढ़ें

ENG vs WI: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड का काम किया तमाम, नेपाल के लिए भी सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीद जगी

"चकिंग यानी भट्टा गेंदबाजी" पाकिस्तानी गेंदबाजों पर ये आरोप नया नहीं, शोएब अख्तर से लेकर अजमल तक लंबी है फेहरिस्त

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement