1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े समेत 12 के खिलाफ मुकदमा दर्जन, निवेश के नाम पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े समेत 12 के खिलाफ मुकदमा दर्जन, निवेश के नाम पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Feb 11, 2026 07:07 pm IST,  Updated : Feb 11, 2026 07:07 pm IST

बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े समेत कुल 12 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। मामला करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी से जुड़ा है।

Shreyas Talpade- India TV Hindi
श्रेयस तलपड़े Image Source : INSTAGRAM@SHREYASTALPADE27

मैनपुरी जिले के भोगांव में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फिल्म अभिनेता श्रेयस तलपड़े सहित 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई है। पीड़ितों के अनुसार सागा ग्रुप द्वारा संचालित एलयूसीसी बैंक ने भोले-भाले लोगों से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपए जमा कराए थे। भोगांव कस्बे में वर्ष 2015 में खोली गई यह बैंक 2024 में अचानक बंद हो गया, जिससे निवेशकों का पैसा फंस गया। नगर के मोहल्ला मिश्राना निवासी विकास तिवारी ने न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने और अन्य लोगों ने इस बैंक में निवेश किया था। जब उन्होंने समीर अग्रवाल से अपनी धनराशि वापस मांगी, तो उसने इनकार कर दिया और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस में शिकायत के बावजूद सुनवाई न होने पर पीड़ितों ने न्यायालय का रुख किया।

इन नामों के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

न्यायालय के आदेश पर सागा ग्रुप के संचालक समीर अग्रवाल, उनकी पत्नी सानिया अग्रवाल, आर के शेट्टी, फंड मैनेजर संजय मुदगिल, शबाब हुसैन, फिल्म अभिनेता श्रेयस तलपड़े, नरेंद्र नेगी, पंकज अग्रवाल, सुप्रिया, अनुज जैन, अजय श्रीवास्तव और अरविंद त्रिपाठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

फिल्मी दुनिया के स्टार हैं श्रेयस तलपड़े

श्रेयस तलपड़े बॉलीवुड के स्टार हैं और अब तक 96 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। श्रेयस अपने कई बेहतरीन किरदारों के लिए याद किए जाते हैं और ओम शांति ओम, गोलमाल 3, पुष्पा द राइज 1, इकबाल जैसी कमाल की फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। बीते साल रिलीज हुई फिल्म बागी 4 में भी दमदार किरदार में नजर आए थे। श्रेयस ने मनोरंजन जगत में अपने करियर की शुरुआत मराठी थिएटर और टेलीविजन से की। उनकी प्रतिभा और कला के प्रति समर्पण ने फिल्म निर्माताओं का ध्यान आकर्षित किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म इकबाल (2005) से बॉलीवुड में पदार्पण करने का अवसर मिला। नागेश कुकुनूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में श्रेयस ने एक मूक-बधिर क्रिकेटर की भूमिका निभाई, जिसने उन्हें व्यापक प्रशंसा दिलाई और उन्हें फिल्म उद्योग में एक होनहार प्रतिभा के रूप में स्थापित किया।

रिपोर्ट- सलमान मंसूरी

ये भी पढ़ें- कब हो सकती है राजपाल यादव की तिहाड़ जेल से रिहाई? सामने आई चेक बाउंस केस से जुड़ी बड़ा अपडेट

शुरू हुई बिग बॉस-20 की सुगबुगाहट, सितार वादक ने बटोरी सुर्खियां, क्या घर के अंदर करेंगे तांडव?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन