1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. इस तरह बनाएंगे करेला की सब्जी तो कड़वी नहीं स्वाद में लगेगी खट्टी मीठी, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

इस तरह बनाएंगे करेला की सब्जी तो कड़वी नहीं स्वाद में लगेगी खट्टी मीठी, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Feb 11, 2026 02:49 pm IST,  Updated : Feb 11, 2026 02:49 pm IST

Karela Recipe Without Bitter Taste: करेला की सब्जी का स्वाद थोड़ा कड़वा लगता है इसलिए बच्चे करेले खाने से मुंह बनाते हैं। आज हम आपको कलेरे की खट्टी मीठी सब्जी बनाने की रेसिपी बता रहे हैं जो सभी को बहुत पसंद आएगी।

करेला की खट्टी मीठी सब्जी रेसिपी- India TV Hindi
करेला की खट्टी मीठी सब्जी रेसिपी Image Source : FREEPIK

करेला खाना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन करेला की सब्जी थोड़ी कड़वी बनती है, जिसकी वजह से बच्चे करेला खाना पसंद नहीं करते हैं। करेला का नाम सुनते ही लोग मुंह बनाने लगते हैं। लेकिन अगर करेले को ध्यान से बनाया जाए तो इसकी सब्जी कड़वी नहीं बल्कि खट्टी मीठी बनेगी। बस आपको सब्जी बनाने से पहले करेले की कड़वाहट दूर करनी होगी। करेला बनाते वक्त ऐसी चीजें सब्जी में डालें जो कड़वाहट को कम करे। एक बार इस रेसिपी से करेला की सब्जी बनाकर खाएंगे तो बच्चे क्या हर कोई इसका दीवाना हो जाएगा। इन टिप्स को ध्यान में रखते हुए करेला की सब्जी बनाने पर कड़वी नहीं बल्कि खट्टी मीठी बनती है। जान लें करेला की सब्जी का कड़वापन कैसे दूर करें।

करेला की कड़वाहट कैसे दूर करें?

करेला की सब्जी बनाने के लिए आपको इसकी कड़वाहट पहले ही निकाल देनी है। इसके लिए करेला को धोकर छील लें। अब करेला में अच्छी तरह नमक लगाकर 10 मिनट के लिए रख दें। अब करेला को पानी से धो लें। इससे करेले की कड़वाहट काफी कम हो जाएगी। दादी नानी आज भी इसी तरह करेले की सब्जी बनाती हैं।

करेला की बिना कड़वी सब्जी कैसे बनाएं

पहला स्टेप- सबसे पहले छिले हुए करेला को लंबे या गोल आकार में काट लें। करेला को गोल शेप में काटेंगे को इससे बीज निकालने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। करेले की सब्जी में कच्चे बीज का स्वाद भी अच्छा लगता है। अब सब्जी में डालने के लिए 2 मीडियम साइड के प्याज को लंबा-लंबा और मोटा काट लें। करीब 3-4 कली लहसुन भी काट लें। सब्जी में डालने के लिए 1 हरी मिर्च को काट लें।

दूसरा स्टेप- कड़ाही में सरसों का तेल डालें और उसमें सबसे पहले हरी सौंफ डाल दें। सौंफ डालते ही लहसुन और हरी मिर्च डाल दें। तेल में ही थोड़ी हल्दी भी डाल दें।  कटा हुआ करेला और कटा हुआ प्याज डाल अब मिलाएं और थोड़ी देर तेज गैस पर सब्जी को लगातार चलाते हुए पकाएं। अब इसमें धनिया पाउडर, नमक और चाहें तो थोड़ी लाल मिर्च पाउडर मिला दें।

तीसरा स्टेप- करेला की सब्जी को मीडियम फ्लेम पर अलट-पलट करते हुए पकाएं। थोड़ी देर के लिए कवर कर दें जिससे सब्जी जल्दी पक कर तैयार हो जाए। करेला लगभग पक जाए तो इसमें करीब 1 छोटी चम्मच चीनी डाल दें और साथ में आधा चम्मच आमचूर पाउडर डाल दें। सब्जी को हल्का क्रिस्पी होने तक भून लें।

इस तरह बनी करेला की सब्जी बिल्कुल भी कड़वी नहीं लगेगी, आप ये रेसिपी अपने परिवार वालों को जरूर बनाकर खिलाएं। बच्चों को भी करेला की सब्जी पसंद आएगी।

नोट- करेला का कड़वापन दूर करने के लिए नमक लगाकर रखना अच्छा उपाय है। करेला में पड़ने वाले मसाले जैसे सौंफ, प्याज, चीनी और आमचूर भी करेला के कसैले स्वाद को कम करते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल