टी20 विश्व कप 2026 अब छठे दिन में प्रवेश कर गया है। हर दिन की तरह गुरुवार को भी कुल मिलाकर तीन मैच खेले जाएंगे। मैचों का सिलसिला सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा, जो देर रात तक चलता रहेगा। इस बीच खास बात ये है इस दिन टीम इंडिया भी अपने दूसरे मैच के लिए मैदान में उतरेगी। सुबह से लेकर शाम तक कितने बजे कौन सा मैच होगा, ये जान लीजिए और टीम इंडिया के मैच का वक्त जरूर नोट कर लीजिए, ताकि ये कहीं आपसे छूट ना जाए।
आईसीसी टी20 विश्व कप में छठे दिन का आगाज श्रीलंका बनाम ओमान मैच से होगा। ये मुकाबला पल्लेकेले में खेला जाएगा और इसके शुरू होने का वक्त सुबह 11 बजे का रहेगा। श्रीलंका ने अब तक एक मैच खेला है और से जीता भी है। टीम ग्रुप बी में है और इस वक्त दो अंक लेकर तीसरे नंबर पर है। ओमान की टीम भी एक मैच खेल चुकी है, लेकिन उसे जीत नसीब नहीं हुई है।
इसके बाद दिन का दूसरा मुकाबला इटली और नेपाल के बीच खेला जाएगा। मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। नेपाल और इटली की टीमें ग्रुप सी में हैं। दोनों एक एक मैच खेल चुके हैं, लेकिन जीत अभी नहीं मिली है। इस मैच के बाद इतना तो पक्का है कि एक का खाता खुल जाएगा और दूसरी टीम को इंतजार करना होगा।
दिन के तीसरे और आखिरी मैच में टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी। भारत के सामने नामीबिया की चुनौती होगी। ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा और इसका वक्त शाम सात बजे का होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े छह बजे टॉस होगा। भारतीय टीम ग्रुप ए में है और अभी अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। इस मैच के खत्म होती ही भारतीय टीम पहले नंबर पर पहुंच जाएगी और सुपर 8 में एंट्री भी करीब करीब पक्की हो जाएगी। नामीबिया की टीम एक मैच खेल चुकी है, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा है।
इंडिया टीवी हिन्दी वेबसाइट पर आकर आप इस मैच का लाइव स्कोर देख सकते हैं। यहां आपको बॉल टू बॉल हिंदी कमेंट्री पढ़ने के लिए मिलेगी, साथ ही अगर कोई रिकॉर्ड बनता है तो उसके बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इतना ही नहीं, यहां आप अंक तालिका भी देख सकते हैं। हर छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा अपडेट आपको मिलेगा, कहीं और जाने की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़ें
टी20 विश्व कप 2026 अंक तालिका: भयंकर उठापटक जारी, इंग्लैंड को जबरदस्त नुकसान, वेस्टइंडीज बनी सरताज
ENG vs WI: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड का काम किया तमाम, नेपाल के लिए भी सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीद जगी
संपादक की पसंद