1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'हिट करवाने के लिए खुद गोलियां चलवा दीं', कपिल शर्मा के कनाडा कैफे पर हुई फायरिंग पर क्या बोल गईं राखी सावंत?

'हिट करवाने के लिए खुद गोलियां चलवा दीं', कपिल शर्मा के कनाडा कैफे पर हुई फायरिंग पर क्या बोल गईं राखी सावंत?

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Feb 11, 2026 11:02 pm IST,  Updated : Feb 11, 2026 11:02 pm IST

राखी सावंत ने हाल ही में कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राखी ने यहां तक कह दिया कि हो सकता है कि उन्होंने खुद ही गोलियां चलवा ली हों।

Kapil Sharma And Rakhi Sawant- India TV Hindi
कपिल शर्मा और राखी सावंत Image Source : INSTAGRAM@KAPILSHARMA AND RAKHISAWANT

कॉमेडी की दुनिया के सुपरस्टार कपिल अक्सर ही अपने शो को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। बीते दिनों कपिल शर्मा के कनाडा में खुले नए कैफे पर फायरिंग का भी मामला सामने आया था। कपिल के कैफे पर हुई 3 बार फायरिंग को लेकर राखी सावंत ने भी अपना बयान दिया है। राखी सावंत को तो ये पूरा मामला एक पब्लिसिटी स्टंट लगता है। इतना ही नहीं राखी सावंत ने तो यहां तक कह दिया कि हो सकता है कि कपिल ने खुद ही पब्लिसिटी के लिए और उसे रेस्टोरेंट को हिट कराने के लिए खुद ही फायरिंग करा दी हो। 

क्या बोलीं राखी सावंत

हाल ही में फिल्मज्ञान को दिए इंटरव्यू में राखी सावंत ने सस्ती पब्लिसिटी को लेकर अपनी बात रखी। साथ ही कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैप्स कैफे पर हुई फायरिंग को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिसमें राखी ने बताया कि 'कपिल शर्मा अपना रेस्टोरेंट हिट करने के लिए गोलियां चला रहे हैं। क्या हमारे बिश्नोई भाई की बंदे इतने फ्री बैठे हैं कि इनको गोलियां मार रहे हैं? अरे भाई तुम पब्लिसिटी करो अपने रेस्टोरेंट को हिट करने के लिए कनाडा में। आप हमारे भाई को क्यों बदनाम कर रहे हो? बिश्नोई गैंग को क्यों बदनाम कर रहे हो? क्या आप लोगों को ये सस्ती पब्लिसिटी नहीं मिलती?'

3 बार चली गोलियां

बता दें कि जुलाई 2025 में ब्रिटिश कोलंबिया में कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ के नए खुले कैफे पर कई गोलियां चलाई गईं। कैप्स कैफे नाम के इस कैफे का अभी-अभी सॉफ्ट ओपनिंग हुआ था और इसके गुलाबी-सफेद रंग के आकर्षक इंटीरियर, फूलों की सजावट और खास तरह की कॉफी और मिठाइयों के मेन्यू ने सबका ध्यान खींचा था। हालांकि जश्न उस समय अफरा-तफरी में बदल गया जब कैफे में तोड़फोड़ की गई। हालांकि इस मामले में कोई हताहत नहीं हुआ था। 

लॉरेंस गैंग ने ली थी जिम्मेदारी

बाद में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के गोल्डी ढिल्लों ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली और कॉमेडियन को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'जय श्री राम, सतश्रीकाल राम सारे भाइयों को आज जो कपिल शर्मा के कैप्स कैफे में गोलीबारी हुई... सरे में गोलीबारी हुई इसकी जिम्मेदारी, गोल्डी ढिल्लों, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह लेते हैं, हमें कॉल की थी, इसे रिंग नहीं सुनाई तो करवाई करनी पड़ी, अब भी रिंग नहीं सुनेगी तो अगली करवाई जल्दी ही मुंबई करेंगे।' कपिल ने बाद में एक बयान भी जारी किया, जिसमें लिखा था, 'मेयर ब्रेंडा लॉक और उन सभी अधिकारियों का धन्यवाद जिन्होंने कैफे का दौरा करके अपना प्यार और समर्थन दिखाया। हम हिंसा के खिलाफ एकजुट हैं। हम वास्तव में आभारी हैं।'

ये भी पढ़ें- क्यों सड़क पर बैठे हैं सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता? बेटे को खोने के बाद गंवा दी संगीत की रॉयल्टी

Rohit Shetty house firing case update: अभी भी फरार है फायरिंग का मुख्य आरोपी, 5 को पुलिस हिरासत में लिया

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन