1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'जेलर 2' का गैंगस्टर दिलीप कौन था? भाई वर्मन की मौत का बदला लेने के लिए बना रजनीकांत का दुश्मन

'जेलर 2' का गैंगस्टर दिलीप कौन था? भाई वर्मन की मौत का बदला लेने के लिए बना रजनीकांत का दुश्मन

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Oct 17, 2026 04:45 pm IST,  Updated : Oct 17, 2026 04:55 pm IST

'जेलर 2' में गैंगस्टर दिलीप बने सूरज वेंजारामूडु ने धनुष की फिल्म 'कारा' से तमिल सिनेमा में कदम रखा था। अब रजनीकांत की 2023 की हिट सीक्वल के साथ भी फिर से छा गए हैं।

jailer 2 villain Dileep- India TV Hindi
जेलर में गैंगस्टर दिलीप का रोल सूरज वेंजारामूडु ने निभाया। Image Source : INSTAGRAM/@SURAJVENJARAMOODU

डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार की 'जेलर 2' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया और रजनीकांत की मौजूदगी ने फिल्म को हिट बना दिया। यह 2023 की सुपरहिट फिल्म 'जेलर' का सीक्वल अपने गाने, कहानी, कैमियो और नए-पुराने किरदारों की वजह से सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है। इस बार रजनीकांत का सामना एस. जे. सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती और विद्या बालन जैसे सितारों से हुआ, जो कल्पक परिवार से थे। हालांकि, इस फिल्म में गैंगस्टर दिलीप भी था, जिसने रजनीकांत के किरदार टाइगर मुथुवेल पांडियन की मुश्किलें बढ़ा दीं। वह अपने भाई वर्मन की मौत का बदला लेने के लिए बेताब था, क्या आप जानते हैं कि 'जेलर 2' में रजनीकांत से टक्कर लेने वाला गैंगस्टर दिलीप कौन था? कहानी में उसके किरदार का अंत कैसे हुआ?

रजनीकांत से पंगा लेने वाला गैंगस्टर दिलीप कौन?

'जेलर 2' सिनेमाघरों में 15 अक्टूबर को रिलीज हो चुकी है, जिसमें रजनीकांत ने 'टाइगर मुथुवेल पांडियन' के रूप में वापसी की और उनके साथ राम्या कृष्णन, योगी बाबू और मिर्ना भी हैं। इस फिल्म में नेशनल अवॉर्ड विजेता सूरज वेंजारामूडु ने गैंगस्टर दिलीप का किरदार निभाया है। सूरज, भारतीय सेना के रिटायर्ड सैनिक वेंजारामूड के. वासुदेवन नायर और विलासिनी के तीन बच्चों में सबसे छोटे हैं। वह एक एक्टर, कॉमेडियन, मिमिक्री आर्टिस्ट और टेलीविजन प्रेजेंटर हैं, जो मलयालम फिल्मों, टेलीविजन और स्टेज ड्रामा में काम करते हैं। उन्होंने 250 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार केरल राज्य फिल्म पुरस्कार जीते हैं। उन्होंने तमिल फिल्मों में भी काम किया है। 2000 के दशक से लेकर 2010 के दशक तक, उन्होंने कई फिल्मों में कॉमेडी किरदार निभाए और तीन बार (2009, 2010, 2013) सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन का केरल राज्य फिल्म पुरस्कार जीता। 2013 में सूरज ने फिल्म 'पेरारियाथावर' में अपनी मुख्य भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। 2019 में उन्होंने 'एंड्रॉइड कुंजाप्पन वर्जन 5.25' और 'विकृति' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का केरल राज्य फिल्म पुरस्कार जीता।

'जेलर 2' में वर्मन की मौत का बदला लेना पड़ा भारी

गैंगस्टर दिलीप अपने भाई वर्मन की मौत का बदला लेने के लिए टाइगर मुथुवेल से दुश्मनी कर लेता है। बाद में बोधी कल्पक, चकरी कल्पक और लेडी विलेन कांथा कल्पक के साथ मिल जाता है। हालांकि, कहानी तब पलट जाती है, जब बोधी कल्पक खुद दिलीप का गला काट कर टाइगर मुथुवेल पांडियन के सामने पेश करता है और उसे डराने की कोशिश करता है, लेकिन जेलर टाइगर मुथुवेल खुश हो जाता है। ऐसे में गैंगस्टर दिलीप अपने भाई वर्मन की मौत का बदला लिए बिना ही दम तोड़ देता है।

'जेलर 2' की कहानी क्या है

इंडिया टीवी ने 'जेलर 2' को 5 में से 3.5 स्टार दिए हैं। इस फिल्म में रिटायर हो चुके जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन (रजनीकांत) की कहानी है, जो एक सुपरमार्केट सुपरवाइजर के तौर पर काम करते हुए एक शांत जीवन जीने की कोशिश कर रहा है, जबकि उसका परिवार अभी भी उनके बेटे अर्जुन की मौत का शोक मना रहा है। वहीं टाइगर मुथुवेल चुप चाप अपने दुश्मनों को खत्म करता है।

ये भी पढे़ं - Jailer 2 Review: रजनीकांत का स्वैग बरकरार, म्यूजिक, एक्शन और सरप्राइज कैमियो ने कहानी में फूंकी जान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।