1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्यों सड़क पर बैठे हैं सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता? बेटे को खोने के बाद गंवा दी संगीत की रॉयल्टी

क्यों सड़क पर बैठे हैं सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता? बेटे को खोने के बाद गंवा दी संगीत की रॉयल्टी

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Feb 11, 2026 09:22 pm IST,  Updated : Feb 11, 2026 09:22 pm IST

सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता बुधवार को एसएसपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करते हुए नजर आए। दोनों ने अपने दिवंगत बेटे के संगीत और उससे जुड़ी रॉयल्टी मामले में शिकायत भी दर्ज कराई है।

Sidhu Moosewala- India TV Hindi
सिद्धू मूसेवाला Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@SIDHU_MOOSEWALA

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। खुलेआम हुई इस हत्या के बाद से ये नाम सुर्खियों से गायब नहीं हुआ है। इस हत्याकांड में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और 26 अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। लेकिन अभी भी सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता को न्याय के लिए प्रदर्शन करना पड़ रहा है। दिवंगत सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने एक संगीत निर्माता और दो अन्य लोगों पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप वाली उनकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने को लेकर मानसा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन किया। ये पूरा मामला सिद्धू मूसेवाला के गानों की रॉयल्टी से जुड़ा है। 

क्या बोले सिंगर सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पेरेंट्स

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और उनकी मांचरण कौर अपने छोटे बेटे के साथ मानसा में एसएसपी कार्यालय के बाहर जमीन पर बैठकर प्रदर्शन करते रहे। उनकी मांग थी कि उन्होंने जून 2025 में पुलिस महानिदेशक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद भी पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। सिद्धू की मां ने कहा, 'न तो पुलिस मेरी शिकायत पर कोई कार्रवाई कर रही है और न ही उसे लौटा रही है। एसएसपी भी इस मामले में कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। अगर मेरी शिकायत झूठी है, तो पुलिस को उसे लौटा देना चाहिए।' उन्होंने आगे कहा कि कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें आज यहां धरना देना पड़ रहा है। बाद में पुलिस उप महानिरीक्षक (बठिंडा) हरजीत सिंह ने दंपति को बैठक के लिए बुलाया। कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने शिकायत पर पुलिस की कथित निष्क्रियता की निंदा करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को शिकायत दर्ज कराने का अधिकार है। 

गानों की रॉयल्टी से जुड़ा है मामला

ये पूरा मामला दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के गानों की रॉयल्टी से जुड़ा है। दिवंगत सिंगर के पिता बलकौर सिंह और उनकी मांचरण कौर के मुताबिक उन्होंने पुलिस में शिकायत दी थी जिसमें उन्होंने रॉयल्टी हेर फेर समेत अन्य कुछ आरोप लगाए थे। लेकिन उनका कहना है कि पुलिस ने इस मामले में कोई प्राथिमिकी दायक कर जांच नहीं की है। जिसके बाद से उन्हें यहां बैठकर धरना देना पड़ रहा है। 

ये भी पढ़ें- Rohit Shetty house firing case update: अभी भी फरार है फायरिंग का मुख्य आरोपी, 5 को पुलिस हिरासत में लिया

बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े समेत 12 के खिलाफ मुकदमा दर्जन, निवेश के नाम पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन