1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: वाराणसी के होटल का कमरा 3 दिन से बंद था, जब खुला तो निकलीं सगे भाई-बहन की लाशें, मचा हड़कंप

यूपी: वाराणसी के होटल का कमरा 3 दिन से बंद था, जब खुला तो निकलीं सगे भाई-बहन की लाशें, मचा हड़कंप

 Reported By: Ashwini Tripathi, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Feb 11, 2026 08:39 pm IST,  Updated : Feb 11, 2026 08:55 pm IST

यूपी के वाराणसी के एक होटल में सगे भाई बहन ने जहर खाकर सुसाइड कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। होटल का कमरा 3 दिनों से बंद था।

Varanasi- India TV Hindi
वाराणसी के एक होटल में सगे भाई बहन ने जहर खाकर सुसाइड की Image Source : REPORTER INPUT

वाराणसी: यूपी के वाराणसी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के एक होटल में सगे भाई-बहन का शव मिलने के बाद हडकंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब वीडियोग्राफी करते हुए होटल के कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर का मंजर देखकर उनके भी होश उड़ गए।

क्या है पूरा मामला?

4 दिनों पहले सुब्बा अपनी बहन के साथ हैदराबाद से बनारस आए थे। वह हैदराबाद के सिकंदराबाद के रहने वाले थे। हालांकि जो पता लिखा है उस पर वे 12 साल से नहीं रह रहे थे। बताया जा रहा है कि सुब्बा, अपनी बहन के साथ वाराणसी में काशी दर्शन के लिए आया हुआ था। तीन दिनों से होटल के कमरे का दरवाजा बंद था और आज जब चेक आउट टाइम में उनके मोबाइल नंबर और कमरों के एक्सटेंशन नंबर पर काल की गई तो कोई जवाब नहीं मिला।

लंबे इंतजार के बाद 3 बजे सिगरा पुलिस को सूचना दी गई और पूरा मामला बताया। डीसीपी काशी और एसीपी चेतगंज भी मौके पर पहुंचे और पुलिस ने मास्टर चाबी से ताला खुलवाया। डीसीपी काशी गौरव बंसवाल, एसीपी चेतगंज ईशान सोनी, प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय मिश्रा और रोडवेज चौकी प्रभारी गौरव सिंह समेत कई पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे।

इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट समेत पूरे कमरे से एवीडेंस उठाए। कमरे के अंदर का नजारा ही डरावना था, दोनों के शव जमीन पर पड़े थे और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। पास के स्टूल पर जहरीली दवाइयां और पानी रखा था। कमरे के बेड साफ सुथरे थे और दोनों ने नीचे बिस्तर लगा रखा था। 

भाई और बहन ने होटल मे कमरे में सुसाइड किया है लेकिन मौके से कोई सुसाइड लेटर नहीं मिला है। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए और उनके शव को कब्जे में ले लिया। वही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

डीसीपी का सामने आया बयान

डीसीपी गौरव बंसवाल ने बताया कि हमें एक होटल में दो लोगों की मौत की सूचना मिली थी। हम लोगों ने होटल के दरवाजे को वीडियोग्राफी करते हुए खुलवाया और दोनों मृत अवस्था में मिले हैं, जो हैदराबाद के रहने वाले हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है और तथ्य की अच्छी तरह से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद जो कुछ निकलकर आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।