1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya Grahan 2026: महाशिवरात्रि के बाद लगने वाला है सूर्य ग्रहण, इन राशियों को होगी जबरदस्त धन हानि, एक महीने तक लगेंगे कई झटके

Surya Grahan 2026: महाशिवरात्रि के बाद लगने वाला है सूर्य ग्रहण, इन राशियों को होगी जबरदस्त धन हानि, एक महीने तक लगेंगे कई झटके

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Feb 11, 2026 05:50 pm IST,  Updated : Feb 11, 2026 05:50 pm IST

Solar eclipse 2026: फरवरी में इस दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इस ग्रहण का बुरा असर इन राशियों पर पड़ेगा। इन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण किन राशियों के लिए शुभ नहीं है।

सूर्य ग्रहण 2026- India TV Hindi
सूर्य ग्रहण 2026 Image Source : FREEPIK

Surya Grahan 2026 and Horoscope: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण महाशिवरात्रि के बाद लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा और समाप्त शाम 7 बजकर 57 मिनट पर होगा। आपको बता दें कि हिंदू धर्म में चंद्र और सू्र्य दोनों ग्रहण को अशुभ माना गया है। ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले आरंभ हो जाता है। यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन इस सूर्य ग्रहण का नकारात्मक असर इन 5 राशियों पर पड़ने वाला है। इन राशि के जातकों के लिए पूरा एक महीना कष्टकारी रहेगा। इन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। तो आइए जानते हैं कि साल का पहला सूर्य किन राशियों के लिए अशुभ परिणाम लेकर आ रहा है।

1. सिंह राशि

सिहं राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण मुश्किलें लेकर आ रहा है। इस राशि के जातकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। नौकरी और बिजनेस में भारी हानि हो सकता है। आत्मविश्वास में भी कमी आएगी। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें वरना आपको भारी नुकसान हो सकता है। 

2. कन्या राशि

साल का पहला सूर्य ग्रहण कन्या राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। धन की हानि होगी और खर्चो में भी अचानक बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा कन्या राशि के जातकों को अपने करियर में भी कई तरह कि दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है। एक महीना तक कोई फैसला सोच समझकर ही लें वरना आपको परेशानी हो सकती है।

3. वृश्चिक राशि 

सूर्य ग्रहण का अशुभ प्रभाव वृश्चिक राशि वालों पर देखने को मिलेगा। जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़े मामले में आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। इस दौरान निवेश से दूर रहे वरना जबरदस्त धन की हानि हो सकती है। पूरे एक महीने तक वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी और न ही किसी काम में भाग्य का साथ मिलेगा।

4. कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को धन के मामले में सावधान रहना होगा। मानसिक शांति भंग हो सकती है। परिवार में भी वाद-विवाद रहेगा जिस वजह से मानसिक परेशानी होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। पूरे एक माह तक किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखें। 

5. मीन राशि 

साल का पहला सूर्य ग्रहण मीन राशि वालों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। इन्हें पैसों का नुकसान होगा जिस वजह से आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। कारोबार में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य भी गड़बड़ रहेगा, जिस वजह से मन उदास रहेगा।  इस दौरान बिना सोचे समझे पैसे खर्च न करें वरना आर्थिक हानि हो सकती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Maha Shivratri Special: महाशिवरात्रि से पहले अगर सपने में नजर आ रही हैं ये चीजें तो समझिए बदलने वाला है भाग्य

Sun Transit 2026: सूर्य गोचर इन 5 राशियों के लिए रहेगा कष्टकारी, सेहत और रिश्ते में आएगा उतार-चढ़ाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।