Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. धर्म
  4. Sun Transit 2026: सूर्य गोचर इन 5 राशियों के लिए रहेगा कष्टकारी, सेहत और रिश्ते में आएगा उतार-चढ़ाव

Sun Transit 2026: सूर्य गोचर इन 5 राशियों के लिए रहेगा कष्टकारी, सेहत और रिश्ते में आएगा उतार-चढ़ाव

Vineeta Mandal Written By: Vineeta Mandal Published : Feb 10, 2026 10:55 pm IST, Updated : Feb 10, 2026 10:55 pm IST
  • 12 फरवरी 2026 को पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 8 मिनट पर सूर्य देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। 14 मार्च की देर रात 1 बजकर 1 मिनट तक सूर्य कुंभ राशि में ही गोचर करते रहेंगे, उसके बाद मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के किसी भी संक्रांति के दिन संक्रांति के पुण्यकाल का बहुत ही महत्व होता है। बता दूं कि सूर्य के कुंभ संक्रांति का पुण्यकाल कल सुबह 10 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। साथ ही सूर्य के किसी भी संक्रांति वाले दिन धन, कर्म और दान पुण्य का महत्व होता है, इसलिए इस दिन खाने-पीने की वस्तुओं और कपड़े दान करने का विशेष महत्व होता है।
    Image Source : FREEPIK
    12 फरवरी 2026 को पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 8 मिनट पर सूर्य देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। 14 मार्च की देर रात 1 बजकर 1 मिनट तक सूर्य कुंभ राशि में ही गोचर करते रहेंगे, उसके बाद मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के किसी भी संक्रांति के दिन संक्रांति के पुण्यकाल का बहुत ही महत्व होता है। बता दूं कि सूर्य के कुंभ संक्रांति का पुण्यकाल कल सुबह 10 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। साथ ही सूर्य के किसी भी संक्रांति वाले दिन धन, कर्म और दान पुण्य का महत्व होता है, इसलिए इस दिन खाने-पीने की वस्तुओं और कपड़े दान करने का विशेष महत्व होता है।
  • सूर्य का यह इस गोचर इन 5 राशियों के लिए शुभ नहीं रहेगा। इन राशियों के लिए 14 मार्च तक का समय बहुत ही परेशानियों से भरा रहेगा। इस दौरान उन्हें सेहत से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा। साथ ही उनके रिश्तों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। तो आइए जानते हैं कि वो राशियां कौनसी हैं।
    Image Source : FILE IMAGE
    सूर्य का यह इस गोचर इन 5 राशियों के लिए शुभ नहीं रहेगा। इन राशियों के लिए 14 मार्च तक का समय बहुत ही परेशानियों से भरा रहेगा। इस दौरान उन्हें सेहत से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा। साथ ही उनके रिश्तों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। तो आइए जानते हैं कि वो राशियां कौनसी हैं।
  •  सूर्य देव आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में इस स्थान का संबंध आपके भाग्य से है। सूर्य देव के इस गोचर के प्रभाव से आपको 14 मार्च तक किस्मत का साथ पाने में कुछ परेशानी हो सकती है। आपको उम्मीद के अनुसार अपने काम का फल नहीं मिल पायेगा। अतः सूर्य देव की अशुभ स्थिति से बचने के लिए और किस्मत का सहयोग पाने के लिए पीपल के पेड़ की डालियों को स्नान के पानी में डालकर कुछ समय बाद स्नान करें।
    Image Source : INDIA TV
    सूर्य देव आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में इस स्थान का संबंध आपके भाग्य से है। सूर्य देव के इस गोचर के प्रभाव से आपको 14 मार्च तक किस्मत का साथ पाने में कुछ परेशानी हो सकती है। आपको उम्मीद के अनुसार अपने काम का फल नहीं मिल पायेगा। अतः सूर्य देव की अशुभ स्थिति से बचने के लिए और किस्मत का सहयोग पाने के लिए पीपल के पेड़ की डालियों को स्नान के पानी में डालकर कुछ समय बाद स्नान करें।
  • सूर्य देव आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में इस स्थान का संबंध आपके आयु से है। सूर्य देव के इस गोचर के प्रभाव से आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। 14 मार्च तक आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। बाहर का तला-भुना खाने से आपको बचना चाहिए और रूटीन एक्सरसाइज पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही सूर्य देव के अशुभ फलों से बचने के लिए काली गाय या बड़े भाई की सेवा करें।
    Image Source : INDIA TV
    सूर्य देव आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में इस स्थान का संबंध आपके आयु से है। सूर्य देव के इस गोचर के प्रभाव से आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। 14 मार्च तक आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। बाहर का तला-भुना खाने से आपको बचना चाहिए और रूटीन एक्सरसाइज पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही सूर्य देव के अशुभ फलों से बचने के लिए काली गाय या बड़े भाई की सेवा करें।
  • 
कन्या राशि सूर्य देव आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में इस स्थान का संबंध स्वास्थ्य, मित्र और शत्रु से है। सूर्य देव के इस गोचर के प्रभाव से आपके दोस्त आपकी बातों से सहमत होगे। साथ ही अपने विरोधियों के प्रति भी सावधान रहें। वो आपकी दोस्ती में परेशानी खड़ी करने की कोशिश कर सकते हैं। लिहाजा 14 मार्च तक दोस्तों के साथ अच्छे रिश्ते बनाये रखने के लिए और शत्रुओं से बचाव के लिए तांबे के लोटे में पानी डालकर उसमें लाल चन्दन मिलाकर सूर्य को जल चढ़ाएं।
    Image Source : INDIA TV
    कन्या राशि सूर्य देव आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में इस स्थान का संबंध स्वास्थ्य, मित्र और शत्रु से है। सूर्य देव के इस गोचर के प्रभाव से आपके दोस्त आपकी बातों से सहमत होगे। साथ ही अपने विरोधियों के प्रति भी सावधान रहें। वो आपकी दोस्ती में परेशानी खड़ी करने की कोशिश कर सकते हैं। लिहाजा 14 मार्च तक दोस्तों के साथ अच्छे रिश्ते बनाये रखने के लिए और शत्रुओं से बचाव के लिए तांबे के लोटे में पानी डालकर उसमें लाल चन्दन मिलाकर सूर्य को जल चढ़ाएं।
  • सूर्य देव आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में इस स्थान का संबंध आपके भाई-बहनों और आपकी अभिव्यक्ति से है। सूर्य देव के इस गोचर के प्रभाव से भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है। इस दौरान आपको किसी से भी कोई बात करते समय अपने हाव-भाव, यानी एक्सप्रेशन पर भी थोड़ा ध्यान देना चाहिए। लिहाजा सूर्य देव के शुभ फल पाने के लिए चींटियों को आटा खिलाएं।
    Image Source : INDIA TV
    सूर्य देव आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में इस स्थान का संबंध आपके भाई-बहनों और आपकी अभिव्यक्ति से है। सूर्य देव के इस गोचर के प्रभाव से भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है। इस दौरान आपको किसी से भी कोई बात करते समय अपने हाव-भाव, यानी एक्सप्रेशन पर भी थोड़ा ध्यान देना चाहिए। लिहाजा सूर्य देव के शुभ फल पाने के लिए चींटियों को आटा खिलाएं।
  • सूर्य देव आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में इस स्थान का संबंध शैय्या सुख और व्यय से है। सूर्य देव के इस गोचर के प्रभाव से आपके जीवन में शैय्या सुख बना रहेगा, लेकिन इस दौरान आपको पैसों के मामले में अपने हाथ थोड़े खींचकर रखने चाहिए। आपके खर्चो में बढ़ोतरी हो सकती है। लिहाजा 14 मार्च तक बिना वजह खर्चो से बचे रहने के लिए आपको धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग देना चाहिए और सुबह के समय अपने घर के खिड़की, दरवाजे खोलकर रखने चाहिए।
    Image Source : INDIA TV
    सूर्य देव आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में इस स्थान का संबंध शैय्या सुख और व्यय से है। सूर्य देव के इस गोचर के प्रभाव से आपके जीवन में शैय्या सुख बना रहेगा, लेकिन इस दौरान आपको पैसों के मामले में अपने हाथ थोड़े खींचकर रखने चाहिए। आपके खर्चो में बढ़ोतरी हो सकती है। लिहाजा 14 मार्च तक बिना वजह खर्चो से बचे रहने के लिए आपको धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग देना चाहिए और सुबह के समय अपने घर के खिड़की, दरवाजे खोलकर रखने चाहिए।