Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Maha Shivratri Special: महाशिवरात्रि से पहले अगर सपने में नजर आ रही हैं ये चीजें तो समझिए बदलने वाला है भाग्य

Maha Shivratri Special: महाशिवरात्रि से पहले अगर सपने में नजर आ रही हैं ये चीजें तो समझिए बदलने वाला है भाग्य

Written By: Vineeta Mandal
Published : Feb 11, 2026 04:48 pm IST, Updated : Feb 11, 2026 04:48 pm IST

Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी। अगर इससे पहले आपके सपने में ये चीजें नजर आई हैं तो समझिए आपकी किस्मत चमकने वाली है।

महाशिवरात्रि 2026- India TV Hindi
Image Source : FILE IMAGE महाशिवरात्रि 2026

Maha Shivratri Special: हर साल फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाता है। इस साल यह पावन तिथि 15 फरवरी को पड़ रही है। इसी दिन भक्तगण व्रत कर भोलेनाथ के साथ ही माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करेंगे। पूरे देश में महाशिवरात्रि का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन भव्य तरीके से शिव बारात निकाली जाती है और मंदिरों में विशेष पूजा, अनुष्ठान किए जाते हैं। इसके अलावा रुद्राभिषेक और शिवलिंग जलाभिषेक के लिए भी महाशिवरात्रि का दिन अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। 

इसके अलावा महाशिवरात्रि से पहले सपने में इन चीजों का नजर आना भी शुभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, भगवान शंकर से जुड़ी ये चीजें अगर सपने में देख रहे हैं तो यह बेहद ही शुभ सपना होता है। इस सपना का मतलब होता है कि आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे और साथ ही आपको भाग्य का भी भरपूर साथ मिलेगा। अगर आपने महाशिवरात्रि से पहले भगवान शिव की प्रिय चीजों को सपने में देखा है तो समझिए आपकी किस्मत बदलने वाली है। तो आइए जानते हैं वो शुभ सपने कौनसे हैं।

बेलपत्र

महाशिवरात्रि से पहले या उस दिन ही सपने में बेलपत्र देखना बहुत ही शुभ संकेत होता है। बेलपत्र का सपने में नजर आने का अर्थ है कि आपके घर में धन-समृद्धि का आगमन होगा। इतना ही नहीं आपकी जो भी आर्थिक समस्याएं थी वो सब दूर हो जाएंगी। आपको आय में बढ़ोतरी होगी और घर का भंडार धन-धान्य से भर जाएगा। आपको बता दें कि बेलपत्र महादेव को अति प्रिय है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए एक लोटा जल और कुछ बेलपत्र भी काफी होते हैं।

नंदी

नंदी भगवान शिव का वाहन है। अगर महाशिवरात्रि से पहले सपने में नंदी के दर्शन हुए तो इसका मतलब है कि आपका भाग्य जागने वाला है। सपने में नंदी देखने का अर्थ है कि भोलेनाथ आपकी भक्ति से प्रसन्न हैं और जल्द ही आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

शिवलिंग का जलाभिषेक

अगर आप सपने में शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए खुद को देख रहे हैं तो यह शुभ सपना है। इस सपने का मतलब होता है कि आपके ऊपर महादेव की विशेष कृपा बरसने वाली है। महाशिवरात्रि से पहले ऐसा सपना देखना बहुत ही सौभाग्यशाली माना गया है। 

शिवलिंग के दर्शन

महाशिवरात्रि से पहले सपने में शिवलिंग के दर्शन होना अत्यंत ही शुभ सपना होता है। सपने में शिवलिंग देखने का मतलब है कि आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी और आपके सभी काम बिना बाधा के पूरे होंगे। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Lord Shiva Favourite Zodiac Signs: भगवान शिव की प्रिय हैं ये 4 राशियां, महाशिवरात्रि पर बरसेगी महादेव की विशेष कृपा

Maha Shivratri Special: भगवान शिव के गले में कौनसा सांप लिपटा रहता है? पढ़िए महादेव के गले में नाग पहनने की पौराणिक कथा

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म

Advertisement
Advertisement
Advertisement