1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों के लिए एलोवेरा से बनाएं नेचुरल हेयर कंडीशन, लगाते ही शाइन करने लगेंगे रूखे बेजान बाल

बालों के लिए एलोवेरा से बनाएं नेचुरल हेयर कंडीशन, लगाते ही शाइन करने लगेंगे रूखे बेजान बाल

 Written By: Bharti Singh
 Published : Feb 11, 2026 12:13 pm IST,  Updated : Feb 11, 2026 12:13 pm IST

Homemade Conditioner For Hair: बालों पर एलोवेरा से बना नेचुरल कंडीशनर लगाएं। इससे कुछ ही दिनों में आपके रूखे और बेजान बाल एकदम शाइन करने लगेंगे। एलोवेरा हेयर कंडीशनर बनाना भी आसान है।

नेचुरल हेयर कंडीशनर- India TV Hindi
नेचुरल हेयर कंडीशनर Image Source : FREEPIK

ज्यादातर लोग बालों की समस्या से जूझ रहे हैं। कोई बालों को झड़ने से परेशान है तो कोई बालों के रूखे और फ्रिजी होने से परेशान है। केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट, खराब डाइट और प्रदूषण की वजह से बाल रूखे और फ्रिज़ी होने लगे हैं। ऐसे बाल हेल्दी बालों के मुकाबले ज्यादा टूटते हैं। जिससे कम उम्र में गंजापन दिखने लगता है। बेहतर होगा कि बालों पर केमिकल फ्री शैंपू और घर में बने हेयर कंडीशनर का इस्तेमाल करें। आप एलोवेरा से घर में बालों के लिए अच्छा हेयर कंडीशनर बना सकते हैं। इसे लगाने से बाल हेल्दी होंगे और शाइन भी करने लगेंगे।

एलोवेरा से बने नेचुरल कंडीशनर की खासियत ये है कि ये घरेलू कंडीशनर हर तरह से सुरक्षित हैं। इससे बालों को नेचुरल शाइन और सॉफ्टनेस मिलती है। कंडीशनर बनाने के लिए आप 2 चम्मच एलोवेरा जेल ले लें। इसमें 1चम्मच नारियल तेल और आधा चम्मच शहद और थोड़ा गर्म पानी मिला लें। 

एलोवेरा जेल से हेयर कंडीशनर कैसे बनाएं

एलोवेरा जेल में नारियल तेल और शहद अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इसमें गर्म पानी डालकर सारी चीजों को मिला लें। जब भी शैंपू करें तभी इस जेल को फ्रेश बनाकर इस्तेमाल करें, स्टोर करने की गलती न करें। इस हेयर कंडीशनर को लगाने से बाल काफी मुलायम हो जाएंगे। लगातार इस्तेमाल करने से बालों की फ्रिजीनेस कम होगी और टूटना भी कम हो जाएगा।

एलोवेरा-गुलाब जल कंडीशनर- एलोवेरा में गुलाब जल मिलाकर भी कंडीशनर बना सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच एलोवेरा जेल में थोड़ा नारियल तेल और 1 चम्मच गुलाब जल मिक्स कर लें। किसी माइल्ड शैम्पू से बालों को धो कर इस कंडीशनर को लगाएं और 5 मिनट बाद बालों को धो लें।

बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर

एलोवेरा के अलावा और भी कई नेचुरल हेयर कंडीशनर हैं, जिन्हें आप इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बालों पर दही और शहद मिलाकर लगा सकते हैं। बालों को शाइनी बनाने के लिए आप केला मैश करके उसमें थोड़ा ऑलिव ऑयल मिलाकर लगा सकते हैं। सिर्फ एलोवेरा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा अलसी के बीज से बना जेल भी हेयर कंडीशनर का काम करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल