ENG vs WI Cricket Score Updates: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने कमाल का खेल दिखाते हुए मुंबरई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड को 30 रन से हरा दिया है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में केवल 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बना दिए थे। इंग्लैंड को जीत के लिए 197 रनों की जरूरत थी, लेकिन पूरी टीम केवल 19 ओवर की बल्लेबाजी कर पाई और 166 रन बना सकी। इस तरह से इंग्लैंड ने 30 रन से मैच अपने नाम कर लिया।
अच्छी शुरुआत के बाद बिखर गई अंग्रेज टीम
इंग्लैंड के सामने एक बड़ा लक्ष्य था। टीम की शुरुआत तो अच्छी रही, लेकिन जैसे ही वेस्टइंडीज के स्पिनर्स ने मोर्चा संभाला, उसके बाद लगातार विकेट गिरते चले गए और इंग्लैंड की टीम संभल ही नहीं पाई। फिल साल्ट ने आक्रामक अंदाज में 14 बॉल पर 30 रन बनाए। वहीं जॉस बटलर ने भी 14 बॉल पर 21 रन बना दिए। जैकब बैथल ने 23 बॉल पर 33 रन बनाए। आखिर में सैम करन ने 30 बॉल पर 43 रन बनाकर कोशिश जरूर की, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिला। वे आखिर तक नाबाद भी रहे।
वेस्टइंडीज के स्पिनर्स छाए रहे
वेस्टइंडीज के स्पिनर्स ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। गुनकेश मोती ने तीन, रोस्टन चेज ने दो और अकील हुसैन ने एक विकेट अपने नाम किया। शेफर्ड और शॉमर जोसफ को भी एक एक विकेट मिला।
रदरफोर्ट ने खेली विस्फोटक पारी
टीम के लिए शिमरन हेटमायर ने 12 बॉल पर ताबड़तोड़ 23 रन बनाए। इसके अलावा रदरफोर्ट ने 42 बॉल पर ही 76 रन ठोकने का काम किया। जेसन होल्डर ने भी 17 बॉल पर विस्फोटक अंदाज में 33 रन ठोक दिए। यही कारण रहा कि टीम खराब शुरुआत के बाद भी इतने रन बनाने में कामयाब रही है।
वेस्टइंडीज की टीम: ब्रैंडन किंग, शे होप (विकेट कीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेस, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स
इंग्लैंड की टीम: फिल साल्ट, जॉस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जोश टंग, रेहान अहमद, जेमी ओवरटन, बेन डकेट।