1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप को लेकर हुई बहस तो भड़क गया पिता, 23 साल की बेटी को मार दी गोली

ट्रंप को लेकर हुई बहस तो भड़क गया पिता, 23 साल की बेटी को मार दी गोली

 Published : Feb 11, 2026 06:58 pm IST,  Updated : Feb 11, 2026 06:58 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और गन कल्चर को लेकर हुई बहस के दौरान टेक्सास में 23 साल की महिला को उसके पिता ने गोली मार दी। मृतक महिला लूसी इंग्लैंड में रहती थी और अपने पिता से मिलने अमेरिका आई थी।

America Gun Culture- India TV Hindi
America Gun Culture Image Source : AP

America Father Killed Daughter: अमेरिका के टेक्सास में एक पिता ने अपनी 23 साल की बेटी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पिता ने बेटी को सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि दोनों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर तीखी बहस हुई थी। मृतक ब्रिटिश नागरिक लूसी हैरिसन थी जो छुट्टियां मनाने अपने पिता के घर आई थी। घटना 10 जनवरी 2025 को हुई थी जब लूसी अपने बॉयफ्रेंड सैम लिटलर के साथ ब्रिटेन से टेक्सास पहुंची थी। 

पिता से मिलने आई थी लूसी

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लूसी इंग्लैंड में रहती थी और अपने पिता क्रिस हैरिसन से मिलने आई थी। अगले दिन यानी 11 जनवरी को उसे वापस ब्रिटेन लौटना था, लेकिन एयरपोर्ट जाने की तैयारी के दौरान घर में तीखी बहस छिड़ गई। बहस का मुख्य विषय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप थे। बहस ट्रंप की नीतियों, विवादों और खासकर अमेरिका में गन कल्चर को लेकर केंद्रित थी। लूसी अक्सर अपने पिता के बंदूक रखने से नाराज रहती थी। 

लूसी के बॉयफ्रेंड का बयान

लूसी के बॉयफ्रेंड सैम लिटलर ने बाद में कोर्ट में दिए बयान में बताया कि बहस काफी तीखी हो गई थी। लूसी ने पिता से ट्रंप के कुछ विवादास्पद आरोपों का जिक्र करते हुए पूछा, "अगर मेरे साथ ऐसा कुछ हो जाए, कोई सेक्शुअल असॉल्ट करे, तो आपको कैसा लगेगा?" क्रिस हैरिसन का जवाब बेहद चौंकाने वाला था। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं होगी क्योंकि उनके पास घर में 2 अन्य बेटियां भी हैं। कुछ देर बाद घर में गोली चलने की आवाज आई। लूसी को सीने में गोली लगी थी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

लूसी की मां ने क्या कहा?

पुलिस ने शुरुआत में इस मामले की जांच मैनस्लॉटर (लापरवाही से हत्या) के रूप में की। क्रिस हैरिसन ने दावा किया कि गोली अनजाने में चली, लेकिन जांच में कई सवाल उठे, जैसे क्या उन्होंने शराब पी रखी थी (जिसके बारे में उन्होंने पहले झूठ बोला) और ट्रिगर पर उंगली क्यों थी। लूसी की मां, जेन कोट्स ने कहा, "वह परवाह करती थी। वह चीजों को लेकर पैशनेट थी। उसे उन चीजों पर बहस करना पसंद था जो उसके लिए बहुत मायने रखती थीं।"

पिता को है पछतावा

लूसी के पिता क्रिस हैरिसन तको अपने किए पर पछतावा है। क्रिस का कहना है कि ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब उसे नुकसान का बोझ महसूस ना हो, एक ऐसा बोझ जो वह जिंदगी भर ढोएगा। लूसी जैसी युवा जिंदगी का इस तरह खात्मा होना बेहद अफसोसनाक है। अमेरिका में ऐसी घटनाएं गन कल्चर की भयावहता को उजागर करती हैं जहां अपने ही अपनों की जान ले लेते हैं।

यह भी पढ़ें:

Thailand School Shooting: थाईलैंड के स्कूल में 18 साल के बंदूकधारी ने की फायरिंग, 3 लोग हुए घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश