Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IIT रुड़की का स्टूडेंट गंगनहर में डूबा, पैर फिसलते ही आंखों से हुआ ओझल; Live Video आया सामने

IIT रुड़की का स्टूडेंट गंगनहर में डूबा, पैर फिसलते ही आंखों से हुआ ओझल; Live Video आया सामने

Edited By: Khushbu Rawal @khushburawal2 Published : Feb 12, 2026 07:25 am IST, Updated : Feb 12, 2026 07:25 am IST

IIT रुड़की का छात्र आशीष नहीं जानता था कि गंगनहर का ये किनारा उसके लिए आखिरी साबित होगा। टहलते वक्त अचानक उसका पैर फिसला और वो सीधे उफनती गंगनहर में जा गिरा।

iit roorkee student drowned- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पैर फिसलते ही उफनती गंगनहर में बह गया IIT रुड़की का छात्र।

रुड़की में गंगनहर की लहरों ने एक और जिंदगी को निगल लिया है। जिसे आप सिर्फ एक हादसा समझ रहे हैं, वो चंद सेकंड की लापरवाही का खौफनाक नतीजा है। देखिए कैसे आईआईटी रुड़की का एक होनहार छात्र अपनी आंखों के सामने लहरों में ओझल हो गया!

मामला रुड़की के नगर निगम गंगनहर पुल का है। बुधवार का दिन था, धूप खिली थीऔर IIT रुड़की में एमबीए की पढ़ाई कर रहा आशीष शुक्ला अपने दोस्तों के साथ सोलानी पार्क में सुकून के पल बिताने आया था। बनारस का रहने वाला आशीष नहीं जानता था कि गंगनहर का ये किनारा उसके लिए आखिरी साबित होगा।

दोस्त चिल्लाते रह गए, आशीष लहरों में गुम हो गया

बताया जा रहा है कि टहलते वक्त अचानक आशीष का पैर फिसला और वो सीधे उफनती गंगनहर में जा गिरा। बहाव इतना तेज था कि आशीष को संभलने का एक मौका तक नहीं मिला। किनारे पर खड़े दोस्त चिल्लाते रह गए, लोग बचाने के लिए दौड़े, लेकिन देखते ही देखते आशीष लहरों के बीच कहीं गुम हो गया।

घंटों बीत जाने के बाद भी कुछ पता नहीं

हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से नहर के कोने-कोने को खंगाला जा रहा है, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी आशीष का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस और प्रशासन बार-बार चेतावनी दे रहे हैं कि नहर के किनारे न जाएं, लेकिन ऐसी लापरवाही रुकने का नाम नहीं ले रही।

घटना का लाइव वीडियो-

वाराणसी में बैठे परिजनों का बुरा हाल

एक हंसता-खेलता छात्र जिसका भविष्य संवरने वाला था, आज उसकी तलाश गहरे पानी में की जा रही है। वाराणसी में बैठे परिजनों का बुरा हाल है। प्रशासन एक बार फिर अपील कर रहा है नहर किनारे सेल्फी और मौज-मस्ती से बचें, क्योंकि पानी का ये तेज बहाव किसी का दोस्त नहीं है।

(रिपोर्ट- सुनील पांडे)

यह भी पढ़ें-

इटारसी: पथरोटा नहर में गिरी कार, भीड़ वीडियो बनाती रही और 3 लोग डूब गए, दरवाजा पीटा, छटपटाते रह गए

माघी मेले में खिलौने बेचने आए परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, 3 साल का मासूम रावण कुंड में डूबा, मौत

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement