1. Hindi News
  2. बिहार
  3. माघी मेले में खिलौने बेचने आए परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, 3 साल का मासूम रावण कुंड में डूबा, मौत

माघी मेले में खिलौने बेचने आए परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, 3 साल का मासूम रावण कुंड में डूबा, मौत

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Feb 02, 2026 08:23 pm IST,  Updated : Feb 02, 2026 08:23 pm IST

सीता कुंड परिसर में एक फरवरी से एक माह तक चलने वाला माघी मेला आयोजित किया गया है। मधेपुरा जिले के रहने वाले बैचो मुनि भी अपनी पत्नी और तीन वर्षीय बेटे देवराज के साथ खिलौनों की दुकान लगाने माघी मेला आए थे।

मेला (प्रतीकात्मक...- India TV Hindi
मेला (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : PTI

बिहार के मुंगेर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। माघी मेला में खिलौना बेचने आए एक परिवार का 3 साल का मासूम बच्चा रावण कुंड में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं मेला परिसर में शोक का माहौल है।

सीता कुंड परिसर में हुआ हादसा

यह हादसा मुंगेर मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर दूर सदर प्रखंड स्थित प्रसिद्ध सीता कुंड परिसर में हुआ, जहां एक फरवरी से एक माह तक चलने वाला माघी मेला आयोजित किया गया है। मेले में मुंगेर समेत कई अन्य जिलों से दुकानदार रोजगार के लिए पहुंचते हैं। मधेपुरा जिले के रहने वाले बैचो मुनि भी अपनी पत्नी और तीन वर्षीय बेटे देवराज के साथ खिलौनों की दुकान लगाने माघी मेला आए थे।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Image Source : REPORTER INPUTघटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पिता के पीछे-पीछे गया बच्चा, मां को नहीं थी जानकारी

आज मेले के दूसरे दिन करीब 11 बजे परिवार पास में लगे नल पर स्नान कर रहा था। इसी दौरान तीन वर्षीय देवराज बिना किसी को बताए अपने पिता के पीछे-पीछे चला गया। मां उस वक्त पास में मौजूद नहीं थीं। स्नान के बाद जब बच्चे की तलाश की गई तो वह कहीं नहीं मिला। कुछ ही देर बाद माइक से अनाउंसमेंट किया गया कि सीता कुंड मंदिर से निकलने वाली गर्म जलधारा के पास बने रावण कुंड में एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान अपने बेटे देवराज के रूप में की।

सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

(रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान)

यह भी पढ़ें-

'मैम रिक्वेस्ट कर रहे हैं एक मौका दीजिए', एग्जाम सेंटर के बाहर बिलखती रहीं छात्राएं; 1 मिनट की देरी से टूटे सपने

बिहार के इस जिले में 5 बच्चियों ने एक साथ खाया जहर, 4 की मौत, मच गया हड़कंप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।