Tuesday, February 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND A vs USA Highlights: वर्ल्ड कप से पहले अमेरिका की खराब शुरुआत, वार्म अप मैच में टीम इंडिया से मिली हार

IND A vs USA Highlights: वर्ल्ड कप से पहले अमेरिका की खराब शुरुआत, वार्म अप मैच में टीम इंडिया से मिली हार

IND A vs USA T20 World Cup Warm up Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत ए और यूएसए की टीम के बीच वार्म अप मैच खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए ने 238 रन बनाए थे।

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra
Published : Feb 02, 2026 04:04 pm IST, Updated : Feb 02, 2026 08:54 pm IST
भारत ए बनाम यूएसए लाइव...- India TV Hindi
Image Source : AFP भारत ए बनाम यूएसए लाइव स्कोर

IND A vs USA T20 World Cup Warm up Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला 7 फरवरी को खेला जाएगा। इससे पहले वार्मअप मुकाबले शुरू हो चुके हैं। वार्म अप मैच में आज इंडिया ए का सामना यूएसए से हुआ। इस मैच में इंडिया में इंडिया ए की टीम ने आसानी से 38 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में भारत ए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 238 रन बनाए थे। जवाब में यूएसए की टीम 19.4 ओवर में 200 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

इस वार्म अप मैच में यूएसए की पूरी वही टीम खेली, जो टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई है। वहीं इंडिया ए की टीम में तिलक वर्मा ही एकमात्र ऐसे खिलाडी हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे। आज का ये मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेला गया। टीम इंडिया को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे एन जगदीसन ने 55 बॉल पर धमाकेदार अंदाज में 104 रन बनाए। इसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। तिलक वर्मा ने 24 बॉल पर 38 रन बनाए। वे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। प्रियांश आर्या ने 13 बॉल पर तेजतर्रार 28 रन बनाए। इस टीम के कप्तान आयुष बदोनी ने 26 बॉल पर 60 रनों की आक्रामक पारी खेली। आयुष ने 6 चौके और 4 छक्के ठोके। रियान पराग ने दो बॉल पर दो रन बनाए और नाबाद रहे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएसए की शुरुआत इस मैच में अच्छी रही। पहले विकेट के लिए एंड्रीज गॉस और मोनांक पटेल ने 32 रन जोड़े। मोनांक के आउट होने के बाद अमेरिका के बल्लेबाजों ने छोटी-छोटी साझेदारियां जरूर की, लेकिन वह लगातार अंतराल पर विकेट गंवाते चले गए। इस वजह से ऐसा कभी नहीं लगा कि टीम 239 रन के बड़े टारगेट को हासिल कर सकती है। अमेरिका की टीम के लिए इस मैच में सलामी बल्लेबाज एंड्रीज गॉस ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। उनके अलावा संजय कृष्णामूर्ति ने 18 बॉल पर 41 रन की पारी खेली। वहीं शुभम रंजने ने 17 बॉल 28 रन बनाए। भारत की गेंदबाजी की बात करें तो वहां रवि बिश्नोई को तीन विकेट मिले। भारतीय की सीनियर टीम यानी जो टीम विश्व कप खेलेगी, वो टीम 4 फरवरी को खेलती हुई नजर आएगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ये मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला जाएगा। 

भारत ए टीम: एन जगदीसन (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, तिलक वर्मा, नमन धीर, आयुष बदोनी (कप्तान), रियान पराग, उर्विल पटेल, आशुतोष शर्मा, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, मयंक यादव, अशोक शर्मा, विप्रज निगम, गुरजापनीत सिंह, मानव सुथार। 

यूएसए टीम: एंड्रीज गौस, सैतेजा मुक्कामल्ला, मोनांक पटेल (विकेटकीपर/कप्तान), शेहान जयसूर्या, शुभम रंजने, संजय कृष्णमूर्ति, शयान जहांगीर, हरमीत सिंह, शैडली वान शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रावलकर, मिलिंद कुमार, मोहम्मद मोहसिन, नोस्टुश केनजिगे, जसदीप सिंह। 

आने वाले वार्म-अप मैचों का शेड्यूल

3 फरवरी

ओमान बनाम श्रीलंका A : कोलंबो : दोपहर 1 बजे 
नीदरलैंड बनाम जिम्बाब्वे : कोलंबो : दोपहर 3 बजे 
नेपाल बनाम UAE : चेन्नई : शाम 5 बजे 

4 फरवरी
स्कॉटलैंड बनाम नामीबिया : बेंगलुरु : दोपहर 1 बजे 
अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज : बेंगलुरु : दोपहर 3 बजे
पाकिस्तान बनाम आयरलैंड : कोलंबो : शाम 5 बजे 
भारत बनाम साउथ अफ्रीका : नवी मुंबई : शाम 7 बजे 

5 फरवरी
जिम्बाब्वे बनाम ओमान : कोलंबो : सुबह 11 बजे 
नेपाल बनाम कनाडा : चेन्नई : दोपहर 1 बजे
ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड : कोलंबो : शाम 5 बजे
न्यूजीलैंड बनाम USA : नवी मुंबई : शाम 7 बजे

6 फरवरी
इटली बनाम UAE : चेन्नई : दोपहर 3 बजे 
इंडिया A बनाम नामीबिया : बेंगलुरु : शाम 5 बजे 

 

Latest Cricket News

IND A vs USA Live Cricket Score

Auto Refresh
Refresh
  • 8:33 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    टीम इंडिया को मिली 38 रनों से जीत

    पहले वार्म अप मैच में इंडिया ए की टीम ने यूएसए को 38 रनों से हरा दिया है। 239 रन के जवाब में अमेरिका की टीम 200 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

  • 8:23 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    हरमीत सिंह हुए बोल्ड

    हरमीत सिंह इस मैच में 9 बॉल पर 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अशोक शर्मा ने बोल्ड किया। आखिरी दो ओवर में अमेरिका को जीत के लिए 50 रन की जरूरत है और उनके पास तीन विकेट बचे हुए हैं।

  • 8:12 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    USA को लगा छठा झटका

    शुभम रंजने के रूप में यूएसए को छठा झटका लगा है। इस मैच में वह 17 बॉल पर 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आयुष बडोनी ने पवेलियन भेजा। अमेरिका की टीम अभी भी जीत से 78 रन पीछे है। यहां से टीम इंडिया के लिए जीत लगभग पक्की नजर आ रही है।

  • 8:05 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    यूएसए को लगा पांचवां झटका

    खलील अहमद ने यूएसए को इस मैच में पांचवां झटका दिया है। उन्होंने संजय कृष्णामूर्ति को आउट किया। वह 18 गेंद पर 41 रन बनाकर आउट हुए। यहां से यूएसए को अभी भी जीत के लिए 28 गेंद पर 97 रन की जरूरत है। यह स्कोर हासिल करना उनके लिए नामुमकिन लग रहा है।

  • 7:46 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    तिलक वर्मा को मिला विकेट

    वार्म अप मैच में तिलक वर्मा ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया है। उन्होंने इस मैच में एंड्रीज गॉस को पवेलियन भेजकर यूएसए को चौथा झटका दिया। गॉस 44 रन बनाकर आउट हुए और अर्धशतक लगाने से चूक गए। यूएसए का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 96 रन है।

  • 7:16 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    सैतेजा रेड्डी मुक्कमल्ला लौटे पवेलियन

    मुक्कमल्ला के रूप में यूएसए की टीम को दूसरा झटका लगा है। इस मैच में वह तीन गेंदों पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उनका विकेट खलील अहमद ने लिया है। यूएसए की टीम का स्कोर फिलहाल 2 विकेट के नुकसान पर 34 रन है। यहां से उन्हें जीत के लिए 205 रन की जरूरत है।

  • 7:10 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    कप्तान मोनांक पटेल आउट

    यूएसए को पहला झटका लगा है। कप्तान मोनांक पटेल आउट हो गए हैं। उन्होंने 7 बॉल पर दस रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके आए। 

  • 6:51 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    भारत ने तीन विकेट पर बना दिए 238 रन

    भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 238 रन बना दिए हैं। इसमें सलामी बल्लेबाज एन जगदीसन का शतक और कप्तान आयुष बदोनी के 60 रन शामिल रहे। तिलक वर्मा अपनी छाप नहीं छोड़ पाए और केवल 38 रन बनाकर ही आउट हो गए।

  • 6:37 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    जगदीसन शतक लगाकर आउट

    जगदीसन आउट हो गए हैं। उन्होंने 55 बॉल पर धमाकेदार तरीके से 104 रन बनाए। इस दौरान 11 चौके और 4 छक्के उनके बल्ले से आए हैं।

  • 6:20 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    जगदीसन का शतक

    जगदीसन ने अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने धमाकेदार अंदाज में केवल 49 बॉल पर सेंचुरी लगाने का काम किया है। इस दौरान जगदीसन ने 11 चौके और चार छक्के ठोके। भारतीय टीम 200 के स्कोर की ओर बढ़ रही है। अब तक 15 ओवर का खेल हो चुका है।

  • 6:07 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    तिलक वर्मा आउट

    तिलक वर्मा आउट हो गए हैं। वे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन अर्धशतक लगाने से पहले ही आउट हो गए। उन्होंने 24 बॉल पर 38 रनों की पारी खेली। इस दौरान दो छक्के और तीन चौके लगाने में कामयाब रहे। 

  • 5:45 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    जगदीसन के 50 रन पूरे

    एन जगदीसन ने अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने केवल 27 बॉल पर ये रन बनाए हैं। इसमें सात चौके और दो छक्के शामिल हैं। अब भारत का स्कोर 100 के पार हो गया है। अभी 10 ओवर का खेल पूरा नहीं हुआ है।

  • 5:23 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    प्रियांश आर्या आउट

    प्रियांश आर्या आउट हो गए हैं। उन्होंने 13 बॉल पर 28 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और दो छक्के आए। अब क्रीज पर तिलक वर्मा आ चुके हैं, जिन पर सभी की नजर है।

  • 5:02 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    प्रियांश और जगदीसन कर रहे हैं ओपनिंग

    भारत के लिए ओप​निंग की जिम्मेदारी प्रियांश आर्या और एन जगदीसन ने संभाली है। मैच की पहली ही बॉल पर प्रियांश आर्या ने चौके साथ शुरुआत की है।

  • 4:59 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    संयुक्त राज्य अमेरिका

    एंड्रीज़ गौस, सैतेजा मुक्कमल्ला, मोनांक पटेल (विकेटकीपर/कप्तान), शेहान जयसूर्या, शुभम रंजने, संजय कृष्णमूर्ति, शायन जहांगीर, हरमीत सिंह, शैडली वान शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रावलकर, मिलिंद कुमार, मोहम्मद मोहसिन, नोस्थुश केनजिगे, जसदीप सिंह

  • 4:59 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    भारत ए

    एन जगदीसन (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, तिलक वर्मा, नमन धीर, आयुष बदोनी (कप्तान), रियान पराग, उर्विल पटेल, आशुतोष शर्मा, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, मयंक यादव, अशोक शर्मा, विप्रज निगम, गुरजापनीत सिंह, मानव सुथार

  • 4:41 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    अमेरिका ने टॉस जीता, भारत की पहले बल्लेबाजी

    अमेरिका के कप्तान ने टॉस जीत लिया है और भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। यानी भारत की ए टीम पहले बैटिंग करेगी और जो भी लक्ष्य दिया जाएगा, उसका पीछा अमेरिका की टीम करेगी। इस बीच भारत की बल्लेबाजी के साथ साथ अमेरिका की टीम गेंदबाजी कैसी करती है, इस पर नजर रहेगी।

  • 4:32 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    यूएसए की तैयारी शुरू

    यूएसए की ​क्रिकेट टीम इस वक्त भारत में है और भारत ए के ​​खिलाफ वार्म-अप मैच से T20 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर दी है। भारत ए की टीम पूरी तरह से IPL खिलाड़ियों से भरी हुई है। इनमें से कुछ ने इंटरनेशनल क्रिकेट भी खेला है। 2024 में टूर्नामेंट के सुपर-8 चरण में पहुंचने के बाद, USA इस सीजन में वैसा ही प्रदर्शन करने की बड़ी उम्मीदें लेकर आया है। उन्होंने एक अनुभवी टीम की घोषणा की है और वे अपने सभी लीग मैच भारत में खेलेंगे, सिवाय एक मैच के, जब वे पाकिस्तान का सामना करने के लिए कोलंबो जाएंगे।

  • 4:15 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    तिलक वर्मा पर रहेंगी निगाहें

    सभी नजर तिलक वर्मा पर रहने वाली हैं। वे इस मैच में खेलेंगे कि नहीं, इसको लेकर अभी कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता, लेकिन अगर वे खेलते हैं तो उनका फार्म कैसा है, ये देखना ​दिलचस्प होगा। कुल मिलाकर मैच रोचक होने की उम्मीद है।

  • 4:13 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

    भारत ए और यूएसए के बीच होने वाला मुकाबला ठीक पांच बजे से शुरू हो जाएगा। इससे पहले टॉस होगा। मैच पूरे 20 ओवर का होगा। ये वार्मअप मैच खास तौर पर यूएसए के लिए रखा गया है। भारत के युवा खिलाड़ी भी खेलेंगे, लेकिन तिलक वर्मा के अलावा कोई भी भारतीय खिलाड़ी ऐसा नहीं है, जो टी20 विश्व कप 2026 में खेल रहा हो।

  • 4:11 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    यूएसए टीम

    एंड्रीज गौस, सैतेजा मुक्कामल्ला, मोनांक पटेल (विकेटकीपर/कप्तान), शेहान जयसूर्या, शुभम रंजने, संजय कृष्णमूर्ति, शयान जहांगीर, हरमीत सिंह, शैडली वान शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रावलकर, मिलिंद कुमार, मोहम्मद मोहसिन, नोस्टुश केनजिगे, जसदीप सिंह। 

  • 4:11 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    भारत ए टीम

    एन जगदीसन (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, तिलक वर्मा, नमन धीर, आयुष बदोनी (कप्तान), रियान पराग, उर्विल पटेल, आशुतोष शर्मा, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, मयंक यादव, अशोक शर्मा, विप्रज निगम, गुरजापनीत सिंह, मानव सुथार। 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement