1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 वर्ल्ड कप से पहले बढ़ती जा रही है इंजर्ड प्लेयर्स की लिस्ट, अब इस प्लेयर के खेलने पर बढ़ा सस्पेंस

T20 वर्ल्ड कप से पहले बढ़ती जा रही है इंजर्ड प्लेयर्स की लिस्ट, अब इस प्लेयर के खेलने पर बढ़ा सस्पेंस

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 02, 2026 05:53 pm IST,  Updated : Feb 02, 2026 05:53 pm IST

T20 World Cup से पहले कई टीमों के प्लेयर्स लगातार चोटिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब श्रीलंका की टीम को एक झटका लगा है, टीम के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा चोटिल हो गए हैं।

Eshan Malinga- India TV Hindi
ईशान मलिंगा Image Source : AFP

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने वाला है। इस वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले इंजर्ड प्लेयर्स की लिस्ट लंबी होती जा रही है। कई टीमों के प्लेयर्स चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट में पैट कमिंस, जोश हेजलवुड (कुछ मैच से बाहर), एडम मिल्ने, टोनी डी जोरजी , डोनोवन फरेरा का नाम शामिल है। इसमें अब श्रीलंका के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा का नाम शामिल हो सकता है। वह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 के दौरान चोटिल हो गए।

ईशान मलिंगा को लेकर श्रीलंका क्रिकेट ने जारी किया बयान

श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने बयान जारी करते हुए कहा है कि कंधे में चोट लगने के कारण ईशान मलिंगा मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टी20 मैच में नहीं खेल पाएंगे। ESPN क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक 24 वर्षीय तेज गेंदबाज को श्रीलंका की वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया था। लेकिन रविवार को पल्लेकेले में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच के दौरान उन्हें चोट लगी इसके बाद वह अब टी20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं इसको लेकर सस्पेंस बन गया है।

ईशान मलिंगा का होगा स्कैन

SLC ने अपने प्रेस रिलीज में कहा है कि वह आज कोलंबो लौटेंगे, जहां चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए उनका MRI स्कैन किया जाएगा। मलिंगा की ये चोट श्रीलंका के लिए एक बड़ा झटका है। अगर वह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होते हैं तो श्रीलंका को एक रिप्लेसमेंट प्लेयर का ऐलान करना होगा। मलिंगा ने नवंबर में डेब्यू करने के बाद से अपने आठ T20I मैचों में 17.1 के स्ट्राइक रेट से आठ विकेट लिए थे।

टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका का शेड्यूल

टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा। ऐसे में श्रीलंका की टीम अपने सभी मुकाबले अपने होम ग्राउंड पर खेलेगी। वह अपने अभियान का आगाज 8 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ मैच के साथ करेंगे। इसके बाद उनका अगला मैच 12 फरवरी को ओमान से होगा। 16 फरवरी को श्रीलंका की टीम ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी। इसके बाद उनका मैच 19 फरवरी को जिम्बाब्वे से होगा। अब देखना ये होगा कि वर्ल्ड कप में श्रीलंका की टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है।

यह भी पढ़ें

क्वार्टर फाइनल मैच के लिए मुंबई के स्क्वॉड में हुए दो बड़े चेंज, कप्तान की हुई टीम में वापसी

IND vs PAK: पहले ही राउंड से बाहर हो जाएगा पाकिस्तान, टीम इंडिया से ना खेलना पड़ेगा कितना भारी?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल