1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार के इस जिले में 5 बच्चियों ने एक साथ खाया जहर, 4 की मौत, मच गया हड़कंप

बिहार के इस जिले में 5 बच्चियों ने एक साथ खाया जहर, 4 की मौत, मच गया हड़कंप

 Published : Feb 02, 2026 10:24 am IST,  Updated : Feb 02, 2026 10:45 am IST

बिहार के औरंगाबाद जिले में 5 बच्चियों द्वारा एक साथ जहर खाने के मामले से हड़कंप मच गया है। इनमें से 4 बच्चियों की मौत की बात सामने आई है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की पड़ताल कर रही है।

bihar Aurangabad minor girls suicide- India TV Hindi
औरंगाबाद में 5 बच्चियों के जहर खाने से हड़कंप। Image Source : REPORTER

बिहार के औरंगाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक गांव में कथित तौर पर पांच बच्चियों द्वारा एक साथ जहर खाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, इनमें से 4 बच्चियों की मौत हो गई है जिस कारण हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच के लिए वरीय पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। आइए जानते हैं कि इस घटना के बारे में क्या कुछ पता लगा है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमझर शरीफ पंचायत के सैदपुर गांव का है। यहां गांव में एक ही साथ पांच नाबालिग बच्चियों के जहर खाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में चार बच्चियों की मौत हो गई। बच्चियों की मौत के बाद परिजनों ने एक साथ चारों बच्चियों का अंतिम संस्कार भी कर दिया। लेकिन इस घटना की हवा पुलिस को भी नहीं लग सकी। इस मामले में ग्रामीणों ने बिल्कुल ही छुपी साध लिया है और इस संदर्भ में अपनी जुबान तक नहीं खोल रहे हैं।

पुलिस ने तहकीकात शुरू की

पांच नाबालिग बच्चियों के जहर खाने की ये पूरी घटना गुरुवार की ही बताई जा रही है। लेकिन इसकी भनक मीडिया को लग गई और खबर पब्लिश होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और गांव पहुंचकर इसकी तहकीकात शुरू कर दी। रविवार को अपराह्न दो बजे दाउदनगर एसडीपीओ अशोक कुमार दास घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की।

गांव में एक भी पुरुष नहीं मिले

पुलिस ने मीडिया के साथ बातचीत के क्रम में बताया कि घटना की सूचना मिली और उसकी जांच के लिए गांव पहुंचा। लेकिन यहां एक भी पुरुष नहीं मिले। किसी ने भी पांच बच्चियों को एक साथ जहर खाने और उनकी मौत की पुष्टि नहीं की है। हालांकि मामले की जानकारी मिलते ही मगध प्रक्षेत्र के आईजी क्षत्रनील सिंह एवं इस्पाइबंबरीश राहुल भी उक्त गांव पहुंचे और मामले की जांच की है। (रिपोर्ट: किशोर प्रियदर्शी)

ये भी पढ़ें- पटना में युवक को थप्पड़ मारने वाली महिला सब इंस्पेक्टर पर बड़ी कार्रवाई, किया गया सस्पेंड, जानिए पूरा मामला

NEET Student Death Case: हत्या या आत्महत्या, पटना में नीट स्टूडेंट की मौत से पहले का वीडियो आया सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।