1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जोस बटलर ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

जोस बटलर ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 02, 2026 04:47 pm IST,  Updated : Feb 02, 2026 05:03 pm IST

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच इस वक्त टी20 सीरीज खेली जा रही है। दो मैच जीतकर इंग्लैंड की टीम इस सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर चुका है।

Jos Buttler- India TV Hindi
जोस बटलर Image Source : AFP

Jos Buttler: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टी20 वर्ल्ड कप से पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मैच 1 फरवरी को पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जहां इंग्लैंड ने DLS नियम के तहत 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है। इस मैच में इंग्लैंड के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने नया इतिहास रच दिया। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान उन्होंने ऐसी उपलब्धि हासिल की जो उनसे पहले इंग्लैंड का कोई भी प्लेयर नहीं कर पाया था।

जोस बटलर ने जेम्स एंडरसन को छोड़ा पीछे

जोस बटलर के लिए यह उनके करियर का 402वां अंतरराष्ट्रीय मैच था और अब वह इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के नाम था। उन्होंने 401 इंटरनेशनल मैच खेले थे और अब बटलर ने इस मामले में उन्हें पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही आपको बता दें कि वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज हैं।

इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो वहां जोस बटलर और जेम्स एंडरसन के बाद तीसरे नंबर जो रूट का नाम है। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 384 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वहीं इयोन मोर्गन का नाम चौथे नंबर पर है। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 356 मैच खेले हैं। 344 मैचों के साथ पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का नाम पांचवें नंबर पर है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में कैसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन?

35 साल के जोस बटलर के करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 57 टेस्ट मैच खेले हैं। इसके अलावा वह इंग्लैंड के लिए 199 वनडे और 146 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। बटलर के नाम अब तक टेस्ट में 2907 रन, वनडे में 5515 रन और टी20 इंटरनेशनल में 3925 रन बनाए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में अब उनके नाम 402 मैचों में 12308 रन दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें

क्वार्टर फाइनल मैच के लिए मुंबई के स्क्वॉड में हुए दो बड़े चेंज, कप्तान की हुई टीम में वापसी

IND vs PAK: पहले ही राउंड से बाहर हो जाएगा पाकिस्तान, टीम इंडिया से ना खेलना पड़ेगा कितना भारी?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल