Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL vs PSL Auction: वैभव सूर्यवंशी की बराबरी भी नहीं कर पाए समीर मिन्हास, ऑक्शन में जानिए किस प्लेयर को मिले कितने पैसे?

IPL vs PSL Auction: वैभव सूर्यवंशी की बराबरी भी नहीं कर पाए समीर मिन्हास, ऑक्शन में जानिए किस प्लेयर को मिले कितने पैसे?

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
Published : Feb 11, 2026 11:24 pm IST, Updated : Feb 11, 2026 11:24 pm IST

IPL vs PSL Player Auction: पाकिस्तान में खेली जाने वाले पाकिस्तान सुपर लीग के आगामी सीजन को लेकर पहली बार प्लेयर ऑक्शन तकी प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें इंटरनेशनल खिलाड़ियों के नाम भी शामिल थे। वहीं इस ऑक्शन में पाकिस्तान के उभरते हुए कई युवा खिलाड़ी भी शामिल थे।

Vaibhav Suryavanshi And Sameer Minhas- India TV Hindi
Image Source : PTI/X वैभव सूर्यवंशी और समीर मिन्हास

पाकिस्तान सुपर लीग में पहली बार प्लेयर ऑक्शन का आयोजन किया गया जिसको लेकर पीसीबी ने विदेशी खिलाड़ियों के कम रजिस्टर करने को लेकर रजिस्ट्रेशन की तारीख को आगे बढ़ाया था। वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे बड़ी टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग की नकल करते हुए पीसीबी ने भी अपने यहां पीएसएल में प्लेयर ऑक्शन को सफल बनाने की कोशिश तो की लेकिन पैसों के मामले में वह पूरी तरह से मात खाते हुए दिखाई दिए। पीएसएल का इस बार 8वां सीजन खेला जाना है, जिसके लिए सभी 8 टीमों को पाकिस्तानी रुपये के हिसाब से 50.5 करोड़ पर्स में दिए गए थे, जो भारतीय रुपयों में सिर्फ 16.34 करोड़ रुपये होते हैं।

पीएसएल के इस पहले ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी नसीम शाह बने जिनको रावलपिंडी फ्रेंचाइजी ने PKR 8.65 करोड़ में खरीदा, जो भारतीय रुपयों में सिर्फ 2.8 करोड़ रुपये होता है। इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट के उभरते सितारे माने जाने वाले समीर मिन्हास को भी ऑक्शन में जो रकम मिली वह 14 साल के भारतीय सुपरस्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के मुकाबले भी काफी कम थी।

समीर मिन्हास को मिले सिर्फ 60 लाख रुपये

पाकिस्तानी सुपर लीग के पहले ऑक्शन में कई बड़े नामों के साथ उनके कुछ युवा खिलाड़ियों पर भी नजरें थी, जिसमें एक नाम अंडर-19 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले समीर मिन्हास का भी शामिल था। समीर मिन्हास को इस्लामाबाद यूनाइटेड 1.9 करोड़ PKR में अपना हिस्सा बनाए जो भारतीय रुपयों में सिर्फ 60 लाख होते हैं। वहीं ये रकम वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल में मिलने वाली रकम से काफी कम है। वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हैं, जिसके लिए उन्हें 1.10 करोड़ रुपये मिलते हैं, ऐसे में साफतौर पर दोनों खिलाड़ियों को मिलने वाली रकम में बड़ा अंतर देखने को मिलता है।

आईपीएल और पीएसएल के बीच साफ दिखता है अमीरी और गरीबी का अंतर

इंडियन प्रीमियर लीग में जहां ऑक्शन के दौरान प्लेयर्स को खूब पैसा मिलता है तो वहीं पाकिस्तानी सुपर लीग में ऐसा देखने को नहीं मिलता है। नसीम शाह जो पीएसएल के पहले ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी उन्हें रावलपिंडी फ्रेंचाइजी ने PKR 8.65 करोड़ में खरीदा, जो लगभग INR 2.8 करोड़ है। यह आईपीएल के सबसे ऊंचे बेस प्राइस स्लैब से थोड़ा ज़्यादा है। IPL ऑक्शन में 2 करोड़ सबसे ऊंचा बेस प्राइस स्लैब है और कुछ खिलाड़ियों के लिए बोली एक मिनट से भी कम समय में 2.8 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है।

PSL के पहले ऑक्शन में टॉप 5 सबसे महंगे खिलाड़ी

  • नसीम शाह - PKR 8.65 करोड़ (रावलपिंडी)
  • फहीम अशरफ - PKR 8.5 करोड़ (इस्लामाबाद यूनाइटेड)
  • डेरिल मिशेल - PKR 8.05 करोड़ (रावलपिंडी)
  • फखर जमान - PKR 7.95 करोड़ (लाहौर कलंदर्स)
  • डेविड वार्नर - PKR 7.9 करोड़ (कराची किंग्स)

आईपीएल बनाम पीएसएल ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ियों की तुलना

टी20 लीग प्लेयर भारतीय रुपये पाकिस्तानी रुपये
आईपीएल ऋषभ पंत 27 करोड़ रुपये 80.43 करोड़ रुपये
पीएसएल नसीम शाह 2.8 करोड़ रुपये 8.65 करोड़ रुपये
पीएसएल (डायरेक्ट साइनिंग) स्टीव स्मिथ 4.53 करोड़ रुपये 14 करोड़ रुपये

ये भी पढ़ें

सूर्यकुमार यादव के पास नामीबिया के खिलाफ मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका, विराट कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे

पाकिस्तान अपनी नीचता से नहीं आ रहा बाज, फर्जी VIDEO से फैला रहा था झूठ, BCCI उपाध्यक्ष ने कर दिया बेनकाब

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement